Indigo Flight की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में पावर बैंक में लगी आग! बाल-बाल बचे यात्री

Delhi Chennai IndiGo Flight Emergency Landing : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में रविवार, 11 अक्टूबर को उड़ान के दौरान बड़ी घटना सामने आई। विमान की हैदराबाद की ओर डायवर्ट कर राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। शुरुआती जानकारी में एक यात्री के पावर बैंक में आग लगने की आशंका जताई गई। धुआं निकलने की घटना सामने आई।

एयरलाइन के मुताबिक, केबिन क्रू ने तुरंत कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रित किया। पायलटों ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान का मार्ग बदलने का फैसला लिया। घटना के बाद यात्रियों को चेन्नई पहुंचाने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने या उपकरण से धुआं निकलने के सटीक कारण की जानकारी तत्काल सामने नहीं आई।

indigo-flight-emergency-landing-hyderabad

उड़ान के दौरान क्या हुआ?

दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6115 में उड़ान के दौरान एक यात्री के निजी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से धुआं निकलने का पता चला। इसके बाद केबिन क्रू ने तत्काल कार्रवाई की और स्थिति को नियंत्रण में लिया। एक यात्री ने घटना को भयावह बताते हुए कहा कि शुरुआत में विमान में मौजूद कुछ लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हो क्या रहा है। इस दौरान यात्रियों में घबराहट फैलने की बात भी सामने आई।

पावर बैंक में ब्लास्ट हुआ या किसी दूसरे उपकरण से निकला धुआं?

शुरुआती रिपोर्टों में दावा किया गया कि किसी यात्री के पावर बैंक में आग लग गई थी। लेकिन इंडिगो के आधिकारिक बयान में केवल एक निजी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से धुआं निकलने की बात कही गई है। एयरलाइन ने न तो उपकरण की पहचान स्पष्ट की है और न ही यह पुष्टि की है कि उसमें विस्फोट हुआ था। पावर बैंक में लिथियम-आयन बैटरी होती है। बैटरी खराब होने, क्षतिग्रस्त होने या अत्यधिक गर्म होने पर उसमें आग लगने का खतरा हो सकता है।

हैदराबाद में सुरक्षित उतारा गया विमान

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से धुआं निकलने की सूचना मिलने के बाद पायलटों ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को हैदराबाद की ओर मोड़ दिया। फ्लाइट 6E 6115 शमशाबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गई। इंडिगो ने कहा कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विमान को डायवर्ट करने का फैसला भी सुरक्षा प्रक्रिया के तहत लिया गया। जानकारी के मुताबिक, घटना में किसी यात्री या क्रू सदस्य के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, इस संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

यात्रियों को चेन्नई पहुंचाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था

हैदराबाद में लैंडिंग के बाद इंडिगो ने यात्रियों की आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों को हुई असुविधा कम करने के लिए जलपान और समय-समय पर अपडेट उपलब्ध कराने जैसे कदम उठाए जा रहे हैं। इंडिगो ने अप्रत्याशित स्थिति के कारण यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद जताया।

मई में भी पावर बैंक में आग की घटना आई थी सामने

इससे पहले मई में हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही एक उड़ान में भी संदिग्ध पावर बैंक में आग लगने की घटना सामने आई थी। उस मामले में विमान के टैक्सीवे पर आगे बढ़ने के दौरान एक यात्री के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में आग लग गई थी। बाद में उपकरण की पहचान पावर बैंक के रूप में किए जाने की जानकारी दी गई थी। घटना के बाद विमान के केबिन में धुआं फैल गया। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत यात्रियों को इन्फ्लेटेबल स्लाइड के जरिए बाहर निकाला गया। रिपोर्टों के मुताबिक, विमान में 200 से अधिक यात्री और छह एयरलाइन कर्मचारी सवार थे। इनमें दो शिशु भी शामिल थे। उस घटना में भी चालक दल ने आग बुझाने के लिए अग्निशामक यंत्र का इस्तेमाल किया था। केबिन में धुआं फैलने के कारण यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने का फैसला लिया गया।

फ्लाइट में पावर बैंक ले जाने के क्या नियम हैं?

विमान में पावर बैंक और लिथियम बैटरी से जुड़े उपकरणों को लेकर सुरक्षा नियम लागू होते हैं। इनका मकसद बैटरी में आग लगने या अत्यधिक गर्म होने की स्थिति में जोखिम को कम करना है।

indigo-flight-emergency-landing

नियमों के तहत पावर बैंक ले जाने की अनुमति होने का मतलब यह नहीं है कि उसका इस्तेमाल हर परिस्थिति में सुरक्षित है। यदि किसी उपकरण से धुआं निकलने लगे या वह असामान्य रूप से गर्म हो जाए, तो यात्रियों को खुद उससे छेड़छाड़ करने के बजाय तुरंत केबिन क्रू को सूचना देनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+