Indigo Flight Crisis: 'मेरी बेटी को पैड चाहिए', एयरपोर्ट पर बेटी के लिए चीखते बेबस पिता का Video Viral
Indigo Flight Crisis: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo में लगातार चौथे दिन (शुक्रवार, 5 दिसंबर) हवाई यात्रा का भारी संकट देखने को मिला। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे प्रमुख हवाई अड्डों पर हजारों उड़ानें रद्द होने से यात्री फंसे रहे, और उन्हें देरी, सामान गुम होने और एयरलाइन स्टाफ से बातचीत न हो पाने जैसी अलग-अलग समस्याओं का सामना करना पड़ा।
इस बीच, एक वायरल वीडियो ने इस संकट के मानवीय पहलू को सामने ला दिया। अपनी बेटी के लिए सेनेटरी पैड की गुहार लगाता पिता बेबसी और गुस्से से भरा हुआ था, जिसकी आवाज में दर्द था, लग रहा था कि वह किसी तरह अपने बेकाबू होते गुस्से को कंट्रोल किए हुए है। लोगों को हो रही परेशानी के इस तरह के कई अन्य वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

Viral Video: पिता की बेबसी का दर्दनाक मंजर
वीडियो में एक पिता हवाई अड्डे पर फंसे होने के कारण बेहद व्यथित दिखाई दिए। उन्होंने स्टाफ से सेनेटरी पैड की गुहार लगाई। पिता ने अपनी बेबसी व्यक्त करते हुए कहा, 'सिस्टर, मेरी बेटी को सेनेटरी पैड चाहिए... नीचे से ब्लड गिर रहा है। यह मार्मिक घटना तुरंत X (ट्विटर) और अन्य प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गई।
एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों के रिएक्शन के वीडियो...
कंट्रोल से बाहर होता यात्रियों का गुस्सा
हवाई अड्डों पर घंटों तक बिना किसी अपडेट के फंसे रहने के कारण कई यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। एक अन्य वायरल वीडियो में, एक यात्री को IndiGo के ग्राउंड स्टाफ पर चिल्लाते हुए देखा गया, जो जवाब मांग रहा था: 'इधर आ न, जवाब दे न।' हजारों यात्रियों ने इसी तरह बिना किसी प्रभावी सहायता के घंटों तक इंतजार करने की शिकायत की। हालांकि कुछ यात्रियों ने स्टाफ के प्रति सहानुभूति दिखाई, लेकिन अधिकांश ने एयरलाइन के मैनेजमेंट की कड़ी आलोचना की।
आसमान छूते हवाई किराए और सरकार का हस्तक्षेप
IndiGo द्वारा शुक्रवार को 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द किए जाने और शनिवार को सैकड़ों उड़ानें और रद्द होने की घोषणा के बाद, हवाई किराए में बेतहाशा वृद्धि देखी गई। कई रूट्स पर किराया लगभग तीन गुना तक बढ़ गया है। उदाहरण के लिए, मुंबई-मंगलुरु जैसे रूट्स पर सामान्य किराया ₹6,000 से ₹8,000 होता था, जो अब ₹25,000 तक पहुंच गया है।
इस गंभीर स्थिति के कारण, नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Civil Aviation Ministry) को हस्तक्षेप करना पड़ा और उन्होंने एयरलाइन को कुछ नए नियमों (FDTL) का पालन करने से 10 फरवरी तक छूट दे दी ताकि वह अपनी व्यवस्था सुधार सके।
राजनीतिक और सोशल मीडिया प्रतिक्रिया
इस संकट ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा दी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने IndiGo की इस बड़े पैमाने पर हुई अव्यवस्था के लिए केंद्र सरकार की 'एकाधिकार मॉडल' (Monopoly Model) नीति को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने X पर पोस्ट किया कि आम भारतीय यात्रियों को नीतिगत विफलताओं की कीमत चुकानी पड़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications