IndiGo Flight Cancellations: आज देशभर में इंडिगो की कितनी फ्लाइट्स कैंसिल? जानें दिल्ली से मुंबई तक पूरा अपडेट
IndiGo Flight Cancellations: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो बीते चार दिनों से गंभीर परिचालन संकट से जूझ रही है। शुक्रवार, 5 दिसंबर को स्थिति इतनी बिगड़ गई कि एक ही दिन में 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु, मुंबई और अहमदाबाद जैसे बड़े हवाईअड्डों पर यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
यात्रियों के मन में बड़ा सवाल यह है कि 6 दिसंबर को कितनी उड़ानें रद्द होंगी और हालात कब तक सामान्य होंगे। इंडिगो, DGCA और एयरपोर्ट्स से मिली जानकारी के आधार पर यहां पूरी अपडेट दी जा रही है-

6 दिसंबर को कितनी फ्लाइट्स रद्द होंगी?
इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने एक वीडियो बयान जारी कर कहा कि 5 दिसंबर सबसे खराब दिन रहा, जब 1,000+ उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। 6 दिसंबर को उड़ान रद्द का आंकड़ा 1,000 से कम रहने की उम्मीद है। 10 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच स्थितियाँ सामान्य होने लगेंगी।
CEO ने यात्रियों से माफी मांगते हुए कहा-"हम अपने ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए गहरी क्षमा चाहते हैं। हम सेवाओं को पटरी पर लाने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं।"
कहां-कहां से कैंसिल हुईं फ्लाइट्स?
जयपुर एयरपोर्ट
- 6 दिसंबर को इंडिगो की 6 फ्लाइट्स रद्द की गईं। इनमें बेंगलुरु, हैदराबाद, गुवाहाटी, मुंबई और कोलकाता जाने वाली उड़ानें शामिल हैं।
तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट
- 6 दिसंबर के लिए कुल 26 शेड्यूल्ड उड़ानों में से 6 रद्द। सभी 6 डोमेस्टिक फ्लाइट्स।
अहमदाबाद एयरपोर्ट
6 दिसंबर को रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच 7 आने वाली और 12 जाने वाली उड़ानें रद्द। आज कुल 19 फ्लाइट्स कैंसिल रहेंगी।
DGCA के मुताबिक- शनिवार-रविवार को रोज़ाना 4500 उड़ानें संचालित होती हैं। बाकी दिनों में यह संख्या 3300 रहती है। इस कारण इंडिगो की 25-30% ज्यादा उड़ानें रद्द या लेट हो सकती हैं। पिछले 4 दिनों में रोजाना 425 फ्लाइट लेट हुईं। वीकेंड में यह बढ़कर 600 तक पहुंच सकती हैं।
इंडिगो क्या कोशिशें कर रहा है? - सिस्टम रीबूट जारी
एयरलाइन ने कहा कि ऑपरेशन और शेड्यूल का रीबूट चल रहा है। DGCA और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ समन्वय बनाया जा रहा है। 6 दिसंबर से धीरे-धीरे सुधार शुरू होने की उम्मीद है। दिल्ली IGI एयरपोर्ट की ओर से जारी बयान में कहा गया- "इंडिगो की उड़ानों का संचालन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। यात्रियों से अनुरोध है कि घर से निकलने से पहले फ्लाइट स्टेटस जांच लें। 6 दिसंबर की सुबह जारी एडवाइजरी में एयरपोर्ट ने कहा-इंडिगो की सेवाएं स्थिर रूप से बहाल हो रही हैं।"
कब मिलेगी राहत? एयरलाइन ने दी बड़ी घोषणा
इंडिगो ने यात्रियों को राहत देते हुए बड़ा फैसला किया है कि 5 दिसंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक की सभी बुकिंग पर कोई कैंसिलेशन चार्ज नहीं लगेगा। री-शेड्यूलिंग शुल्क भी पूरी तरह माफ रहेगा। यानी इस दौरान में आप अपनी यात्रा रद्द करना चाहें या नई तारीख पर शिफ्ट करना चाहें तो कोई चार्ज नहीं लगेगा।
कहां फंसा है पेंच?
DGCA यह पता लगाने में जुटा है कि क्रू उपलब्धता क्यों प्रभावित हुई, FDTL नियमों (Flight Duty Time Limit) का पालन कितना हुआ और शेड्यूलिंग में कितनी खामियां थीं? एविएशन विशेषज्ञों का मानना है कि यह इंडिगो का पिछले कई सालों का सबसे बड़ा परिचालन संकट है। एयरलाइन का पूरा फोकस अब क्रू की उपलब्धता सुधारने, शेड्यूल को स्थिर करने, ऑपरेशनल सिस्टम रीस्टोर करने पर है।
यात्रियों के लिए सलाह
- एयरपोर्ट जाने से पहले फ्लाइट स्टेटस अवश्य जांचें
- री-शेड्यूलिंग की जरूरत हो तो 15 दिसंबर तक यह मुफ्त है
- वीकेंड में अतिरिक्त देरी या रद्दीकरण की आशंका रखें
-
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान












Click it and Unblock the Notifications