Good News: IndiGo की आज 1,500 उड़ानें होंगी संचालित, कैंसिलेशन रिफंड पर आया बड़ा अपडेट
IndiGo Flight Cancellations Update: इंडिगो एयरलाइन के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। एयरलाइन ने घोषणा की है कि आज, रविवार (7 दिसंबर) को वह 1,500 से अधिक उड़ानें संचालित करेगी।
इसके साथ ही, सरकार ने संकट का फायदा उठाकर यात्रियों से अत्यधिक किराया वसूलने वाली एयरलाइनों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए, घरेलू हवाई किराए की अधिकतम सीमा (Fare Cap) भी तय कर दी है।

इंडिगो के संचालन में सुधार के संकेत
इंडिगो ने अपने आधिकारिक बयान में स्वीकार किया है कि नेटवर्क को रीबूट करने (Reboot) और परिचालन स्थिरता (Stability) लाने के लिए उन्हें बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। एयरलाइन ने बताया कि शनिवार को उन्होंने 700 से थोड़ा अधिक उड़ानें संचालित की थीं, जबकि संकट से पहले वे प्रतिदिन 2,200 से अधिक उड़ानें संचालित करती थी।
ग्राहकों का भरोसा वापस जीतने की तैयारी
एयरलाइन के अनुसार, आज (7 दिसंबर) तक उनकी 95% नेटवर्क कनेक्टिविटी बहाल हो चुकी है। इंडिगो ने स्पष्ट किया है कि वे मौजूदा 138 में से 135 गंतव्यों पर उड़ानें संचालित करने में सक्षम हैं। एयरलाइन ने यात्रियों से माफी मांगते हुए कहा है कि उन्हें अभी लंबा रास्ता तय करना है, लेकिन वे ग्राहकों का भरोसा वापस जीतने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
सरकार ने दिया कड़ा निर्देश
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द होने के दौरान अत्यधिक किराया वसूलने वाली एयरलाइनों पर सख्ती दिखाते हुए शनिवार को घरेलू हवाई किराए की अधिकतम सीमा निर्धारित कर दी। ये कैपिंग तब तक लागू रहेगी जब तक स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाती।
मंत्रालय ने दूरी के आधार पर किराए की अधिकतम सीमा (कैप) तय की है, जो 7,500 से शुरू होकर 1,500 किमी से ऊपर की उड़ानों के लिए 18,000 (टैक्स अतिरिक्त) तक निर्धारित की गई है।
कैंसिलेशन रिफंड पर आया बड़ा अपडेट
मंत्रालय ने इंडिगो को 7 दिसंबर की रात 8 बजे तक रद्द किए गए टिकटों का रिफंड सुनिश्चित करने का सख्त आदेश दिया है। इंडिगो को टिकट रीशेड्यूल करने के लिए कोई शुल्क न लेने (Rescheduling Fee) और दो दिनों के भीतर यात्रियों के बैगेज वापस करने का भी निर्देश दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications