कोलकाता एयरपोर्ट पर एअर इंडिया से टकराया इंडिगो विमान, पंख का हिस्सा टूटा, हटाए गए दोनों पायलट
पश्चिम बंगाल के कोलकाता एयरपोर्ट पर बुधवार को दो विमान खतरनाक ढंग से एक दूसरे के करीब आ गए। हालांकि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है जिससे कई लोगों की जान बच गई।
कोलकाता एयरपोर्ट पर दरभंगा जा रहे इंडिगो के एक विमान ने चेन्नई जाने के लिए क्लियरेंस का इंतजार कर रहे विमान को टक्कर मार दी। हालांकि इस दौरान दोनों विमानों को पंख के हिस्से आपस में टकराए जिससे कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई।

DGCA के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना इंडिगो की ए320 वीटी-आईएसएस फ्लाइट और एअर इंडिया एक्सप्रेस 737 वीटी-टीजीजी के बीच की है। इंडिगो की फ्लाइट टैक्सी-वे से गुजर रही थी तभी एयरक्राफ्ट का हिस्सा दूसरे एयर इंडिया के एयर क्राफ्ट से टकरा गया था। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
हालांकि, एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान के पंख का एक हिस्सा जो टकराया गया वह रनवे पर गिर गया, जबकि इंडिगो विमान के पंख में डेंट आ गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने इस दुर्घटना के बाद समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि कोलकाता एयरपोर्ट के रनवे पर हमारा एक विमान तमिलनाडु के चेन्नई जाने के लिए क्लियरेंस का इंतजार कर रहा था, उसी दौरान दूसरी एयरलाइन कंपनी के प्लेन का विंग टिप उससे लड़ गया था।
प्रवक्ता ने कहा कि हम नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) और एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ सहयोग कर रहे हैं। हमें खेद है कि इस हादसे की वजह से यात्रियों को असुविधा हुई।
DGCA ने लिया यह एक्शन
डीजीसीए ने इस हादसे के बाद दोनों एयरलाइंस के पायलट्स पर एक्शन लिया है। विमानन कंपनी के इन पायलट्स को रोस्टर से हटा दिया है और विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।
घटना को लेकर इंडिगो की तरफ से एक बयान जारी किया गया। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा- कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो और दूसरे विमान की मामूली टक्कर की सूचना मिली। विमान को जांच के लिए रोक दिया गया। इसके चलते कोलकाता और दरभंगा के बीच इंडिगो फ्लाइट 6E 6152 में देरी हुई है। प्रोटोकॉल के अनुसार, घटना की रिपोर्ट DGCA को सौंपी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications