स्वदेशी ड्रोन TAPAS बदलेगा भारत के डिफेंस सेक्टर की तस्वीर? सामने आया वीडियो
एरो इंडिया इस साल काफी खास रहा, जहां कई स्वदेशी विमानों ने अच्छा प्रदर्शन किया। जिसमें TAPAS जैसे ड्रोन शामिल हैं।

एयरो इंडिया 2023 में बहुत से विमानों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन दुनिया की नजर कुछ चुनिंदा ड्रोन्स पर थी। जिसके तहत एक्सपर्ट्स ने मानव रहित एयर व्हीकल TAPAS को काफी पसंद किया। वहीं जब हवा में 12 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान हवाई प्रदर्शन कर रहे थे, तो उनकी साफ लाइव तस्वीरें कैप्चर कर TAPAS ने लोगों को हैरान कर दिया। जिससे ये साफ हो गया कि TAPAS जैसे ड्रोन भारत के रक्षा सेक्टर की तस्वीर बदल सकते हैं।
TAPAS ने जो वीडियो क्वालिटी जारी की है, उसको काफी पसंद किया जा रहा। ये तस्वीर इतनी साफ है कि जमीन पर बनी सड़कें भी साफ-साफ नजर आ रहीं। मामले में डीआरडीओ के डीजी-एयरोनॉटिकल सिस्टम्स डॉ. टेसी थॉमस ने कहा कि हमने सोचा कि हमारी क्षमता का प्रदर्शन किया जाना चाहिए। ये देखने का अवसर था कि हम दूर से कितनी अच्छी तरह कैप्चर करते हैं। अगर खुफिया निगरानी, टारगेटिंग, ट्रैकिंग की बात होती है, तो TAPAS तीनों सेनाओं के लिए अच्छा विकल्प है। ये ड्रोन 18 घंटे तक 28 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर सकता है। खास बात तो ये है कि ये रात में भी साफ तस्वीरें ले सकता है।
डीआरडीओ के मुताबिक इस भारत की रक्षा जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है। अगर ये हवा में है और कोई विमान सामने से आ रहा, तो ये आसानी से पता लगा लेगा कि वो भारत का है या दुश्मन देश का। इसकी पेलोड क्षमता, रडार और एसएआर सिस्टम जबरदस्त है। मौजूदा वक्त में भारत यूएवी के लिए इजरायल पर निर्भर है, ऐसे में TAPAS इजरायली ड्रोन का बेहतर विकल्प हो सकता है।
This video has been shot by UAV TAPAS from a height of around 12,000 feet#areoindia pic.twitter.com/wFJdhaxKi9
— Ashutosh Tiwari (@tiwari_ashu11) February 16, 2023
वहीं दूसरी ओर Archer ड्रोन के नए वर्जन पर भी भारतीय वैज्ञानिक काम कर रहे। इसके सिस्टम को अपग्रेड करके इसकी पेलोड क्षमता को बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा इसके वजन को भी कम किया जा रहा, ताकि ये सही ढंग से ज्यादा देर तक ऑपरेट कर सके।












Click it and Unblock the Notifications