Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारतीयों ने एक साल में 23700 करोड़ दान में दे दिए, धार्मिक संगठनों को मिला सबसे ज्यादा डोनेशन

नई दिल्ली, 20 सितंबर। देश में डोनेशन से जुड़ा बड़ा आंकड़ा सामने आया है। अक्टूबर 2020 से सितंबर 2021 के बीच भारतीयों ने कुल 23700 करोड़ रुपए का डोनेशन दिया है। इसमे से सबसे अधिक डोनेशन लोगों ने धार्मिक संगठनों को दिया है। ताजा स्टडी के अनुसार 64 फीसदी डोनेशन धार्मिक संगठनों को दिया गया है। अहम बात यह है कि सबसे अधिक डोनेशन निचली आय या फिर मिडिल क्लास वालों ने दिया है।

शहरी लोग सबसे ज्यादा पैसे देते हैं

शहरी लोग सबसे ज्यादा पैसे देते हैं

यह स्टडी सेंटर फॉर सोशल इंपैंकट एंड फिलेंथ्रोपी ने की है, जिसका नाम How India Gives 2020-21 है। इस स्टडी में भारत में डोनेशन देने वालों के आंकड़ों को इकट्ठा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार डोनेशन की राशि शहरी इलाकों में ज्यादा थी, लेकिन सर्वाधिक डोनेशन देने वालों की संख्या ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों की है। अधिकतर भारतीय डोनेशन नगद के जरिए देने में भरोसा करते हैं।

किसे डोनेट करना पसंद करते हैं भारतीय

किसे डोनेट करना पसंद करते हैं भारतीय

भारत में डोनेशन के लिए लोग भिखारियों को अक्सर चुनते हैं, उन्हें कुल 2900 करोड़ रुपए का डोनेशन दिया गया, जोकि कुल डोनेशन का 12 फीसदी है। इसके बाद परिवार और दोस्तों को 2000 करोड़ रुपए का दान दिया गया है। वहीं हाउसहोल्ड स्टाफ यानि घर में काम करने वालों को 1000 करोड़ रुपए का डोनेशन दिया गया। सर्वे में कहा गया है कि पुरुष धार्मिक संगठनों, परिवार, दोस्तों को दान देना पसंद करते हैं। जबकि महिलाएं भिखारियों और घर में काम करने वालों को दान देना पसंद करती हैं।

इन संगठनों को लोगों ने दिया डोनेशन

इन संगठनों को लोगों ने दिया डोनेशन

भारत में सर्वाधिक दान पूर्वी भारतीयो ने दिया, उनके बाद उत्तर भारतीयों का नंबर आता है। गैर धार्मिक संगठनों को जो दान दिया गया है, उसमे सर्वाधिक एनजीओ, ट्रस्ट, फाउंडेशन और स्कूल शामिल हैं। इसके बाद सर्वाधिक लोगों ने पीएम केयर्स फंड, सीएम केयर्स फंड को डोनेशन दिया है। गौर करने वाली बात है कि कोरोना महामारी के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम केयर्स फंड की शुरुआत की थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+