क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

शादी के बंधन में बंधी हॉकी खिलाड़ी दीपिका ठाकुर

By Rizwan
Google Oneindia News

नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम की सीनियर खिलाड़ी और टीम की उपकप्तान रह चुकीं दीपिका ठाकुर गुरुवार को शादी के बंधन में बंध गई। गुरुवार रात को उन्होंने करनाल के रहने वाले विक्रम के साथ सात फेरे लिए। विक्रम और दीपिका की इसी साल अप्रैल में सगाई हुई थी। दीपिका की शादी में हरियाणा और देश की कई जानीमानी हस्तियों ने शिरकत की। विक्रम दिल्ली के सम्राट होटल में मैनेजर हैं, वहीं दीपिका कपूरथला के रेलवे कोच फैक्‍टरी में कार्यरत हैं।

मिडफिल्डर के तौर टीम की कई अहम जीत में शामिल रही हैं दीपिका

मिडफिल्डर के तौर टीम की कई अहम जीत में शामिल रही हैं दीपिका

दीपिका ने 2003 में अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद से ही वह नियमित तौर पर वरिष्ठ महिला हॉकी टीम की सदस्य रही हैं। पिछले साल महिला हॉकी टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। इस मैच में वह सर्वोच्च स्कोर हासिल करने वाली खिलाड़ी बनी थीं। जापान में हुई एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर मेजबान देश की टीम को हराकर ब्रॉज मेडल पर कब्जा किया था। इस जीत में दीपिका का अहम रोल रहा था।

200 मैच खेल चुकी हैं दीपिका

200 मैच खेल चुकी हैं दीपिका

इसी साल अप्रैल में भारतीय महिला हॉकी टीम की मिडफील्डर दीपिका ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने 200 मैच पूरे कर किए हैं। दीपिका ठाकुर टीम की उपकप्तानी की कमान भी संभाल चुकी हैं।

कोच और साथी खिलाड़ी भी पहुंचे

कोच और साथी खिलाड़ी भी पहुंचे

शादी समारोह में दीपिका के कोच देवेंद्र गुरु और जसविंदर भी आशीर्वाद देने पहुंचे। इस मौके पर हॉकी टीम की कुछ प्लेयर्स ने भी शिरकत की। इससे पहले यमुनानगर में सिटी पैलेस के नजदीक उनके घर पर लेडीज संगीत का आयोजन हुआ था।

<strong>सचिन-धोनी समेत फिल्मी सितारों से भी आगे निकले विराट कोहली, रोज कमाते हैं 4-5 करोड़ रुपए</strong>सचिन-धोनी समेत फिल्मी सितारों से भी आगे निकले विराट कोहली, रोज कमाते हैं 4-5 करोड़ रुपए

English summary
indian women hockey player deepika thakur ties knot with vikram
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X