इंडियन आर्मी इतनी सक्षम है कि चीन की सेना हमारे क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सकती- अरुणाचल प्रदेश गवर्नर
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने इंडो-तिब्बत बॉर्डर फोर्स की ओर से जो गोपनीय रिपोर्ट दी गई है, उसमे इस बात को लेकर चेताया गया है कि चीन ने एक बार फिर से भारतीय सीमा का उल्लंघन करना शुरू कर दिया है। भारत के पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश से लगने वाली चीन की सीमा पर फिर से पीपुल्स लिब्रशन आर्मी (PLA) ने घुसपैठ की कोशिश की है। इस बीच अरुणाचल प्रदेश के गवर्नर ने कहा कि चीन के सैनिक सीमा के निकट आए थे, लेकिन भारतीय सेना ने जब उन्होंने चुनौती दी तो वे वापस चले गए।

आईटीबीपी की रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन की सेना ने 21 बार भारतीय सीमा को पार करने की कोशिश की है, यह कोशिश पिछले 17 दिनों में अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख के बीच में की गई है। ऐसे में पैरामिलिट्री फोर्सेस ने गृहमंत्रालय को पेश की गई रिपोर्ट में इस बात के लिए चौकाया है।
आईटीबीपी की रिपोर्ट के अनुसार चीन के सैन्य हेलीकॉप्टर ने तीन से अधिक बार भारत के एयरस्पेस का उल्लंघन किया, जबकि चीन की सेना ने भारतीय सीमा में 19 किलोमीटर अंदर तक पिछले 17 दिनों में घुसपैठ की है। पहली बार यह कोशिश 28 मार्च को लदाख के देपसेंग में की गई थी। जबकि 28-29 मार्च के बीच अरुणाचल प्रदेश मे 19 किलोमीटर तक चीनी सेना आ गई थी।












Click it and Unblock the Notifications