पाकिस्तान की सीमा से सटे भारतीय राज्य कौन कौन से हैं? सबसे अधिक घुसपैठ किस राज्य में?

Indian States Border With Pakistan: पाकिस्तान से दुबई और नेपाल के रास्ते भारत आई महिला सीमा हैदर काफी चर्चाओं में बनी हुई है। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने सीमा हैदर को अवैध तरीके से भारतीय सीमा में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस दौरान सीमा हैदर के प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, बाद में कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। अब सीमा हैदर के अवैध रूप से प्रवेश करने के बाद लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर पाकिस्तान से लोग भारत में कैसे घुस जाते हैं? तो चलिए आज हम आपलोगों को बताते हैं कि पाकिस्तान की सीमा से कौन -कौन से भारतीय राज्य लगते हैं?

पंजाब (Punjab With Pakistan Border)
पाकिस्तान की सीमा के साथ पंजाब राज्य की सीमा 547 किलोमीटर की सीमा लगती है। पंजाब में छह सीमावर्ती जिले हैं जिनकी सीमा पाकिस्तान से लगती है। ये जिले हैं पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का।

indian states boundary with pakistan

राजस्थान (Rajasthan With Pakistan Border)
राजस्थान की 1035 किलोमीटर की सीमा पाकिस्तान से लगती है। राजस्थान के चार जिलों जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर और गंगानगर की सीमा पाकिस्तान से लगती है।

गुजरात ( Gujarat With Pakistan Border)
गुजरात की 512 किलोमीटर की सीमा पाकिस्तान से लगती है। गुजरात में कच्छ के रण इलाके में कुल 508 किलोमीटर बॉर्डर है, जो पाकिस्तान की सीमा से लगी है।

लद्दाख और जम्मू और कश्मीर
ये दोनों केंद्रशासित प्रदेशों पाकिस्तान के साथ संयुक्त रूप से सीमा साझा करते हैं। दोनों केंद्रशासित प्रदेश 1216 किलोमीटर की सीमा साझा करते हैं। जम्मू के पुंछ और राजौरी जिले से भारत-पाकिस्तान की करीब ढाई 100 किलोमीटर की सीमा जिसे एलओसी कहा जाता है लगती है।

किन राज्यों से आतंकी सबसे अधिक घुसपैठ करते हैं?
जम्मू कश्मीर के पूंछ रजौरी और पुलवामा जिले से सबसे अधिक आतंकी भारत में घुसते हैं। इसके अलावा पंजाब में गुरदासपुर, पठानकोट और फिरोजपुर से आतंकी घुसपैठ करने की फिराक में रहते हैं। इसके बाद गुजरात में समुद्र के जरिए घुसपैठ की कोशिश होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+