दिवाली से पहले सैनिकों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में मोदी सरकार

नई दिल्ली। मोदी सरकार दिवाली से पहले सैनिकों को बड़ा तोहफा देने वाली है। सशस्त्र सुरक्षाबलों के नए ग्रेड पे को लेकर उठे विवाद को सुलझाने में जुटे तीनों सेनाओं के प्रमुखों की कोशिश अगर कामयाब रही तो 30 अक्टूबर से पहले जवानों को दिवाली का तोहफा मिल जाएगा।

Army

10 अक्टूबर को रक्षा मंत्रालय की ओर से लिए गए फैसले में कहा गया है कि पे-कमिशन की ओर जारी नोटिफिकेशन के तहत एड-हॉक बेसिस पर रखे गए कर्मचारियों का पेमेंट जारी कर दिया गया है। साथ ही सैनिकों को मौजूदा ग्रेड-पे पर 10 फीसदी एरियर देने का भी फैसला लिया गया है। यह एरियर जनवरी 2016 से दिया जाएगा।

Parrikar

नहीं तय हुई नई सैलरी
इसका मतलब है कि बोनस के तौर पर सैनिकों को एक महीने की सैलरी मिलने वाली है। कोशिश की जा रही है कि सैनिकों को यह तोहफा 30 अक्टूबर से पहले मिल जाए। हालांकि अब तक सिविल सर्विसेज और आर्म्ड फोर्सेस को एरियर नहीं मिला है और न ही नई सैलरी तय हुई है।

Airforce

इस वजह से हुई है फैसले में देरी
इस फैसले में अब तक हुई देरी की वजह है पे-कमिशन की सिफारिशों को लेकर तीनों सेनाओं के प्रमुखों का असंतुष्ट होना। डिएबिलिटी पेमेंट और पेंशन को लेकर भी कमिशन की रिपोर्ट में अलग-अलग सिफारिशें हैं। तीनों सेनाओं के प्रमुख इसे लेकर विवादित बिंदुओं को सुलझाने में जुटे हैं। उनका कहना है कि बिना इन मुद्दों को सुलझाए, सिफारिशें लागू नहीं की जा सकतीं।

Army

अंतरिम पे-स्केल से मिल सकता है तोहफा
सरकार के पास एक विकल्प अंतरिम पे-स्केल का है। सरकार चाहे तो फिलहाल अंतरिम पे-स्केल निर्धारित कर सैनिकों को दिवाली का तोहफा दे सकती है। इस पर तीनों सेना प्रमुखों को रक्षा मंत्रालय के साथ तालमेल बैठाना जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+