क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

भारत के वैज्ञानिकों ने खोजा पृथ्वी से 6 गुना बड़ा ग्रह, सतह का तापमान 600 डिग्री सेल्सियस

Google Oneindia News

नई दिल्ली। भारत के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से भी बड़े एक ग्रह की खोज की है। अहमदाबाद में फिजिकल रिसर्च लैबोरेटरी (पीआरएल) के वैज्ञानिकों ने इस ग्रह के आकार को शनि जितना बड़ा बताया है। वैज्ञानिकों की मानें तो यह ग्रह पृथ्वी के भार से 27 गुना और पृथ्वी के रिडियस से 6 गुना विशाल है। वैज्ञानिकों ने इसकी खोज पृथ्वी से करीब 600 प्रकाश वर्ष दूर की है। इसरो के मुताबिक, ग्रह के सूरज का नाम 'एपिक 211945201' या 'के2-236' बताया गया है। वहीं, ग्रह को 'एपिक 211945201बी' या 'के2-236बी' नाम दिया गया है।

भारत के वैज्ञानिकों ने खोजा पथ्वी से 6 गुना बड़ा ग्रह

हालांकि, इस ग्रह पर सूर्य नजदीक होने की वजह से जीवन मुश्किल दिखता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, सितारे के ग्रह से करीब होने के कारण इसकी सतह का तापमान 600 डिग्री सेल्सियस है। पृथ्वी-सूर्य के डिस्टेंस की तुलना में इस गृह पर सितारे 7 गुना ज्यादा नजदीक है। वैज्ञानिकों ने कहा कि इस गृह की खोज के बाद सूरज से नजदीक वाले ग्रह का में रिसर्च करने में मदद मिलेगी।

पारस (PARAS) स्पेक्ट्रोग्राफ के जरिये इसके पिंड का पता लगाया गया। ग्रह के गुरुत्वाकर्षण के कारण यह सितारे और अपने सेंटर ऑफ मास के आसपास घूमते था। इसे 420 दिन तक देखने के बाद पारस स्पेक्ट्रोग्राफ की मदद से इसका पिंड धरती का 27 गुना पाया गया।

Comments
English summary
ndian scientists discover planet 600 light years away
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X