सौ साल में पहली बार स्थगित हुई सांइस कांग्रेस, ये रही वजह

हैदराबाद। यह सौ साल के इतिहास में पहली बार है जब जनवरी महीने में होनी वाली इंडियन साइंस कांग्रेस के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। साइंस कांग्रेस के 105वें एडिशन को इस बार उस्मानियां यूनिवर्सिटी होस्ट कर रही थी। यूनिवर्सिटी ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन की आशंका जताई है। 3-7 जनवरी के बीच होने वाली इस साइंस कांग्रेस में कैंपस के अंदर गड़बड़ी होने की संभावना है। जिसके चलते उस्मानिया यूनिवर्सिटी ने इस कार्यक्रम की मेजबानी में असमर्थता जताई है।

congress

इंडियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन (आईएससीए) के महाप्रबंधक डॉ. अच्युत सामंत से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आईएससी के स्थगन को विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय को सूचित कर दिया गया है। विज्ञान कांग्रेस भारतीय वैज्ञानिकों की सबसे बड़ी वार्षिक बैठक हैं। सुरक्षा अधिकारियों यह पता चला है कि उस्मानिया विश्वविद्यालय के विद्यार्थी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दलितों और अल्पसंख्यकों के मुद्दे पर और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव कम सरकारी भर्तियां करने के विरोध में प्रदर्शन कर सकते हैं।

आईएससीए के महासचिव प्रोफेसर गंगाधर ने बताया कि, मंगलवार की रात उस्मानिया विश्वविद्यालय के कुलपति ने बताया कि परिसर में गड़बड़ी की वजह से निर्धारित समय पर विज्ञान कांग्रेस की मेजबानी करना संभव नहीं होगा ...दरअसल एक छात्र ने 3 दिसंबर को आत्महत्या कर ली थी। जिसके कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। उस्मानिया विश्वविद्यालय के 21 साल के एक पोस्ट ग्रेजुएट छात्र ने 3 दिसंबर को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से कैंपस में प्रदर्शन चल रहे हैं। इसके पीछे नौकरी न मिलना कारण माना जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक पहले वर्ष का छात्र ई मुरली मनेरू हॉस्टल में रहता था जहां से वह शनिवार रात से लापता था। जब उसके दोस्तों ने उसे ढूंढना शुरू किया तो उसका शव रविवार को हॉस्टल के बाथरूम में लटकता पाया गया था। पुलिस को एक नोट मिला है जिसमें मुरली ने लिखा था कि वह अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख सकता। उसने लिखा, 'परीक्षाएं आने वाली हैं और मुझे डर है कि मैं फेल हो जाऊंगा। मैं परीक्षाओं में कभी फेल नहीं होना चाहता। इसलिए मैंने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला लिया है।' आगे नोट में उसने अपने भाई से मां को न छोड़ने और उनका ध्यान रखने के लिए कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+