6 महीने बाद टोगो जेल से रिहा हुए कैप्टन सुनील जेम्स, करेंगे बेटे का अंतिम संस्कार
मध्यमवर्गीय परिवार ने सुनील की रिहाई के लिए जी-जान लगा दी। प्रधानमंत्री से लेकर विदेश मंत्रायल तक दौड़ लगाई। अपनी पति की रिहाई के लिए उनसे गुहार लगाई। भारत सरकार ने भी अपनी ओर से पूरी कोशिश की और अंतत उन्हें कामियाबी मिली और सुनील को टोगो सरकार ने रिहा करने का फैसला किया। सुनील के साथ टोगो की जेल में बंद विजयन को भी रिहा कर दिया गया है। सुनील और विजयन की रिहाई भारत के लिए बड़ी कूटनीतिक सफलता है।
सुनील और विजयन की रिहाई भारतीय राजदूत और टोगो के राष्ट्रपति की मुलाकात के बाद संभव हो पाई है। गौरतलब है कि कैप्टन सुनील जेम्स को टोगो पुलिस ने समुद्री डकैतों की सहायता करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उनपर आरोप लगा था कि इनदोनों ने समुद्री डकैतों की सहायता कि जिसकी वजह से उनका जहाज लूट लिया गया। सुनील की रिहाई के बाद उनके परिवार वालों ने भारत सरकार और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का धन्यवाद किया है।