एशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-18 रग्बी 7s चैम्पियनशिप 2025 के लिए भारत ने अंडर-18 बॉयज़ एवं गर्ल्स टीमों की घोषणा की

भारतीय रग्बी फुटबॉल संघ ने चीन में एशियाई रग्बी अमीरात चैम्पियनशिप के लिए U18 लड़कों और लड़कियों की टीमों का चयन किया है। चयन खिलाड़ी के विकास और टीम समन्वय पर केंद्रित एक कठोर कोचिंग शिविर के बाद हुआ।

इंडियन रग्बी फुटबॉल यूनियन ने आज चीन के होह्होट में 13-14 सितम्बर को आयोजित होने वाली एशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-18 रग्बी 7s चैम्पियनशिप 2025 के लिए भारत की अंडर-18 बॉयज़ और गर्ल्स टीमों की घोषणा की।

India Names U18 Teams for Asian Rugby Championship

यह टीम चयन 1 अगस्त से कोलकाता स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नेताजी सुभाष ईस्टर्न सेंटर में आयोजित गहन राष्ट्रीय कोचिंग कैम्प के बाद किया गया। इस कैम्प में खिलाड़ियों के तकनीकी विकास, शारीरिक तैयारी और टीम समन्वय पर विशेष ध्यान दिया गया। महत्वपूर्ण रूप से, खेेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 (बिहार) और जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप 2025 (देहरादून) ने खिलाड़ियों की पहचान और शॉर्टलिस्टिंग में अहम भूमिका निभाई। ये घरेलू प्रतियोगिताएँ भारतीय रग्बी ढांचे में उभरते खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव देने और राष्ट्रीय स्तर पर अवसर प्रदान करने का प्रमुख माध्यम साबित हो रही हैं।

टीमों की घोषणा करते हुए राहुल बोस, अध्यक्ष, इंडियन रग्बी फुटबॉल यूनियन ने कहा:

"हमारी अंडर-18 बॉयज़ और गर्ल्स स्क्वॉड भारतीय रग्बी का भविष्य हैं। यह चैम्पियनशिप उनके लिए एशिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के साथ खेलकर खुद को परखने और अपने सपनों को ऊँचाई देने का बड़ा अवसर है। खेेलो इंडिया यूथ गेम्स और जूनियर नेशनल्स ने प्रतिभा को पहचानने और निखारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देता हूँ और विश्वास है कि वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का परचम लहराएँगे।"

इस वर्ष बॉयज़ टीम पूल-ए में हांगकांग चाइना, चीन और क़तर जैसी मजबूत टीमों से भिड़ेगी, वहीं गर्ल्स टीम पूल-डी में मलेशिया, जापान और उज्बेकिस्तान का सामना करेगी।

अंडर-18 बॉयज़ टीम की कप्तानी ओडिशा के बिद्याधर माझी करेंगे और बिहार के सागर प्रकाश उप-कप्तान होंगे। कई खिलाड़ी पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे, जिनमें पुष्पेंद्र, प्रणव विलास गवित, अरुण प्रजापत, प्रियांशु कुमार और आत्मा मुर्मू शामिल हैं। वहीं, हाल ही में अंडर-20 टीम का हिस्सा रहे अजित नाग, भरत किसन, चरन हेम्ब्रम, गोल्डन कुमार, सागर प्रकाश और शिवम को भी इस बार चयनित किया गया है।

कप्तान बिद्याधर माझी ने कहा:

"भारत का नेतृत्व करना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। हमने कठिन अभ्यास किया है और पूरी टीम मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार है। हांगकांग चाइना और चीन जैसी टीमों के खिलाफ खेलना हमें और मज़बूत बनाएगा।"

गर्ल्स टीम की कप्तानी बिहार की अंशु कुमारी और उप-कप्तानी राजस्थान की मुस्कान पिपलोड़ा करेंगी। पहली बार टीम में शामिल हुईं खिलाड़ी हैं – अनीता मुर्मू, सुशीला, अनुष्का, समृद्धि और रायमणी मुर्मू। वहीं, अंडर-20 टीम से वापसी करते हुए आरती कुमारी, अल्पना कुमारी, अंशु कुमारी, मामली सिंह और मुस्कान पिपलोड़ा अनुभव लेकर स्क्वॉड को मज़बूत बनाएंगी।

कप्तान अंशु कुमारी ने कहा:

"भारत की कप्तानी करना मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है। हमारी टीम ने कैम्प में बेहतरीन तालमेल बनाया है और हम पूरी आत्मविश्वास के साथ बड़ी टीमों का सामना करेंगे। हम निडर होकर खेलेंगे और देश को गर्व महसूस कराएँगे।"

कोचिंग स्टाफ

अंडर-18 बॉयज़ टीम की कोचिंग पूर्व ऑस्ट्रेलियाई 7s स्टार सैमुअल मायर्स करेंगे, जिनकी मदद पूर्व भारतीय कप्तान वाहबिज भरूचा करेंगी। गर्ल्स टीम का मार्गदर्शन कियानो फोरी करेंगे, जिनके सहायक कोच अरुण डागर होंगे।

अंतिम स्क्वॉड

भारत U18 बॉयज़ टीम : बिद्याधर माझी (कप्तान), सागर प्रकाश (उप-कप्तान), अजित नाग, भरत किसन, चरन हेम्ब्रम, गोल्डन कुमार, शिवम, पुष्पेंद्र, प्रणव विलास गवित, अरुण प्रजापत, प्रियांशु कुमार, आत्मा मुर्मू

भारत U18 गर्ल्स टीम : अंशु कुमारी (कप्तान), मुस्कान पिपलोड़ा (उप-कप्तान), आरती कुमारी, अल्पना कुमारी, मामली सिंह, अनीता मुर्मू, सुशीला, अनुष्का, समृद्धि, रायमणी मुर्मू, विजयश्री राठौर, सलोनी कुमारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+