रेलवे बंद कर सकती है शताब्दी एक्सप्रेस, बदले में पटरी पर दौड़ेगी नई ट्रेन
Recommended Video

नई दिल्ली। रेलवे की वीआईपी ट्रेनों में गिनी जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस जल्द बंद हो सकती है। रेलवे ने शताब्दी के बदले नई ट्रेन को पटरी पर उतारने की तैयारी कर रही है। रेलवे जल्द ही हाई स्पीड प्रीमियम ट्रेन को शताब्दी एक्सप्रेस से रिप्लेस कर सकती है। इन सेमी स्पीड ट्रेन को 'ट्रेन 18' का नाम दिया गया है, जिनकी रफ्तार 160किमी प्रति घंटा होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मेक इन इंडिया प्रोजक्ट के तहत इन ट्रेनों को लॉन्च किया जाएगा।

इन ट्रेनों को चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में तैयार किया गया है। माना जा रहा है कि इन ट्रेन 18 में 16 चेयर कार कोच होंगे, जो एग्जीक्यूटिव और नॉन-एग्जीक्यूटिव दोनों तरह के होंगे। ये ट्रेन पूरी तरह से एयर कंडीशन होगी, जिसमें वाईफाई की भी सुविधा मिलेगी।
मीडिया रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि इस ट्रेन में जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली, जैव-वैक्यूम टॉयलेट होगी। ट्रेन 18 में स्वचलित दरवाजे होंगे, जो ऑटोमेटिक खुलेंगे और बंद होंगे । ट्रेन 18 में दिव्यांगों के लिए खास सुविधा होगी। उनके लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था होगी, जिसकी मदद से वो खुद टॉयलेट जा सकेंगे। सबसे खास बात की इस ट्रेन की रफ्तार शताब्दी ट्रेनों से अधिक होगी, जिसकी वजह से आपकी यात्रा का 20 फीसदी समय बचेगा।












Click it and Unblock the Notifications