Indian Railways: 'ट्रेन हाईजैक' हो गई है, यात्री ने twitter पर किया दावा तो क्या हुआ ? जानिए

नई दिल्ली, 11 जुलाई: कर्नाटक संपर्क क्रांति के एक यात्री ने ट्विटर पर अपनी ट्रेन के हाईजैक होने का मैसेज फ्लैश कर दिया। उसने आईआरसीटीसी और सिकंदराबाद डीआरएम को टैग करके यह मैसेज भेजा था। दरअसल, ट्रेन अपने रूट से डायवर्ट होकर चलने लगी थी। लेकिन, यात्री के इस मैसेज ने रेल अधिकारियों के कान खड़े कर दिए। वे फौरन ऐक्शन में आ गए और उस यात्री को पूरी स्थिति से अवगत कराया। लेकिन, तबतक यह बात और लोगों तक फैल गई थी। यह मामला सोशल मीडिया पर अभी भी शांत नहीं हुआ है।

यात्री ने ट्रेन हाईजैक होने का मैसेज ट्वीट कर दिया

यात्री ने ट्रेन हाईजैक होने का मैसेज ट्वीट कर दिया

कर्नाटक संपर्क क्रांति में सफर कर रहे एक रेल यात्री ने ट्विटर पर दावा किया कि उसकी ट्रेन को हाईजैक कर लिया गया है। रविवार शाम को इस एक ट्वीट ने रेलवे के अधिकारियों को हैरत में डाल दिया। हालांकि, रेलवे स्टाफ ने संबंधित यूजर को तुरंत जवाब दिया कि ट्रैक पर मेंटेंस की वजह से ट्रेन को डायवर्ट किया गया है। इस मामले में यूजर कृष्णा सीएच बेहरा ने आईआरसीटी, सिकंदराबाद डीआरएम को टैग करते हुए उनसे मदद मांगी थी। बेहरा कर्नाटक से दिल्ली जा रहे थे, तभी उसने देखा कि मजरी जंक्शन और सीताफल मंडी के बीच ट्रेन डायवर्ट हो गई है। वह घबरा गया और उसी स्थिति में बिना कुछ सोचे-समझे ट्वीट कर दिया।

इस ट्वीट को डिलीट किया जा चुका है

इस ट्वीट को डिलीट किया जा चुका है

बेहरा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'डियर आईआरटीसीऑफिशियल- डीआरएमसिकंदराबाद ट्रेन नंबर 12650 हाईजैक हो गई है, प्लीज मदद कीजिए।' बेहरा ने जो ट्वीट किया था, उसे अब डिलीट किया जा चुका है। लेकिन, उसके ट्वीट का स्क्रीनशॉट सोसल मीडिया पर वायरल हो चुका है। ट्वीट की गंभीरता को देखते हुए रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) तुरंत अलर्ट हो गई। थोड़ी देर बाद उसने भी ट्वीट करके स्थिति को पूरी तरह से साफ कर दिया।

'ट्रेन डायवर्ट हुई है, घबराएं नहीं'

'ट्रेन डायवर्ट हुई है, घबराएं नहीं'

रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स ने बेहरा को सही स्थिति बताई और कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। आरपीएफ ने अपने ट्वीट में जवाब दिया, 'ट्रेन को हाईजैक नहीं किया गया है। ट्रेन डायवर्ट की गई है। घबराएं नहीं।' एक और ट्वीट में आरपीएफ ने कहा, 'सर, काजीपेट और बल्लारशाह के बीच काम चल रहा है और इसलिए हैदराबाद डिविजन वाली उनकी ट्रेन डायवर्ट की गई थी। घबराएं नहीं।' जाहिर है कि सोशल मीडिया का यह प्लेटफॉर्म अगर जल्दी सूचना पहुंचाने का साधन है तो इसके इस्तेमाल में जरा सी असावधानी हालात को काफी बिगाड़ भी सकता है।

कुछ ने बेहरा के ट्वीट को बताया मीम मटेरियल

कुछ ने बेहरा के ट्वीट को बताया मीम मटेरियल

शुरू में तो ट्विटर यूजर्स बेहरा के ट्वीट पर काफी चिंतित हुए थे। लेकिन, बाद में उन्हें लगा कि ट्वीट मजाकिया था। फिर, उन्होंने ट्विटर पर ही उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, 'डियर @Krishooja आप सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म के लिए अगले मीम मटेरियल हैं।' लेकिन, हर ट्विटर यूजर की प्रतिक्रिया इतनी सधी हुई नहीं है और कुछ तो निश्चित तौर पर अफवाह फैलाने के लिए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

उस यात्री के खिलाफ कार्रवाई की हो रही है मांग

उस यात्री के खिलाफ कार्रवाई की हो रही है मांग

एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'क्या आप लापरवाही वाले बर्ताव, अफवाह फैलान और लोगों में दहशत फैलाने के लिए Krishooja पर केस कर सकते हैं? कम से कम उनपर मोटा जुर्माना लगाइए। अगर वे ट्रेन में नहीं हैं तो शिकायत साइबर क्राइम यूनिट में होनी चाहिए। इन लोगों को बिना सजा के मत छोड़िए। उन्होंने हाईजैक होने का दावा किया है।' एक और यूजर ने लिखा कि 'रेलवे डिपार्टमेंट और आम आदमी को गुमराह करने के लिए इस आदमी के खिलाफ कार्रवाई कीजिए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+