भारतीय रेलवे की रिफॉर्म एक्सप्रेस : माल ढुलाई में साल्ट और ऑटो और यात्री रिजर्वेशन नियमों के बदलाव
Indian Railways Reform 2026:माल ढुलाई को आसान बनाने के साथ ही यात्रियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने को लेकर रेलवे अपने नियमों में बड़े स्तर पर लगातार बदलाव कर रही है। इन सुधारों का उद्देश्य माल ढुलाई को आधुनिक बनाना, इंफ्रास्ट्रक्चर की गुणवत्ता बढ़ाना और यात्रियों को अधिक सुविधा देना है।
नमक परिवहन में बड़ा बदलाव रिफॉर्म नंबर 1
पुराने आयरन के डिब्बों के बदले स्टीलनेस स्टील और नॉन कोरोसिव कंटेनर में नमक की ढुलाई होगी इसको लेकर भारतीय रेलवे ने निजी क्षेत्र के कंटेनर को बढ़वा देने के लिए नियमों में राहत दी है भारत दुनिया के सबसे बड़े नमक उत्पादकों में शामिल है, जहां हर साल लगभग 35 मिलियन टन नमक का उत्पादन होता है।

इसमें से करीब 9.2 मिलियन टन नमक रेलवे के जरिए ट्रांसपोर्ट होता है। अब तक नमक ढुलाई में इस्तेमाल हो रहे पारंपरिक वैगन में जंग लगने और नुकसान की समस्या सामने आती रही है। साथ ही इनकी मेकेनाइज्ड लोडिंग और अनलोडिंग की व्यवस्था होगी मल्टीमोडल ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा
नुकसान और लीकेज में कमी आएगी
रिफॉर्म नंबर 2 ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए स्पेशल वैगन
देशभर में बनने वाले कारों की बड़े पैमाने पर ढुलाई रेल के माध्यम से होती है। पर उनके लोडिंग और अनलोडिंग एक बड़ी समस्या होती थी जिसे देखते हुए रेलवे ने सिंगल और डबल स्टैक ऑटो कैरियर डिजाइन किया है। जिससे एक रेल में ज्यादा से ज्यादा कारों की ढुलाई हो सके। इससे रेलवे का ऑटो सेक्टर में हिस्सा और बढ़ने की उम्मीद है।
रिफॉर्म नंबर 3 निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर फोकस
रेलवे ने इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में गुणवत्ता सुधारने के लिए सख्त नियम लागू किए हैं नए बदलाव में
- टेंडर के लिए पात्रता मानदंड कड़े किए गए
- फिक्स्ड 2% बिड सिक्योरिटी लागू
- 60% काम खुद करने की अनिवार्यता (सब-कॉन्ट्रैक्टिंग कम)
- फर्जी और भ्रष्ट प्रैक्टिस पर सख्त कार्रवाई
रिफॉर्म नंबर 4: टिकट बुकिंग और रिफंड नियमों में बड़ा बदलाव
रेलवे ने टिकट दलालों और फर्जी बुकिंग पर रोक लगाने के लिए कई कदम उठाए हैं:
- Tatkal में आधार OTP अनिवार्य
- पहले 30 मिनट एजेंट बुकिंग पर रोक
- 3 करोड़ से ज्यादा संदिग्ध IRCTC ID बंद
रिफंड और कैंसिलेशन में नियम में बदलाव
चार्ट अब 9-18 घंटे पहले बनेगा
कैंसिलेशन टाइम ट्रेन के समय से 8 घंटे के भीतर नो रिफंड, 8 घंटे से 24 घंटे पहले 50 फीसदी पैसा वापस 24 घंटे से 72 घंटे 25 फीसदी कटौती और 72 घंटे से पहले फुल रिटर्न
TDR खत्म - अब ऑटोमैटिक रिफंड मिलेगा
किसी भी आरक्षण केंद्र से टिकट कैंसिल करने की सुविधा
यात्रियों को बड़ी राहत: बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा
अब यात्री ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे ।पहले यह सुविधा केवल चार्ट बनने से पहले तक थी। बड़े शहरों में यात्रियों को ज्यादा सुविधा । अंतिम समय में प्लान बदलने में आसानी
यात्रा में मिलेगा अपग्रेड का मौका
अब काउंटर टिकट पर भी यात्री ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक क्लास अपग्रेड कर सकेंगे। इससे यात्रियों को आखिरी समय तक बेहतर यात्रा विकल्प मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications