Indian Railways: यात्रियों के टिकट कैंसिलेशन से रिकॉर्ड कमाई, जानें नेशनल ट्रांसपोर्टर को कितना हुआ फायदा

रेलवे को यात्रियों के टिकट कैंसिल करवाने की वजह से काफी आमदनी हो रही है। पिछले वित्त वर्ष में रेलवे ने इस मद में रिकॉर्ड कमाई की और चालू वित्त वर्ष में वह रिकॉर्ड भी टूटने की संभावना है।

indian-railways-record-earnings-from-ticket-cancellation-of-passengers

Indian Railways Train ticket cancellations: भारतीय रेलवे को दो वित्त वर्षों से यात्रियों के टिकट कैंसिलेशन से जबर्दस्त फायदा हो रहा है और इस मद में उसके राजस्व में रिकॉर्ड उछाल आया है। गौरतलब है कि रेलवे काउंटर टिकट और ई-टिकट दोनों पर कैसिलेशन के लिए निर्धारित शुल्क वसूलता है। जैसे-जैसे यात्रा का समय नजदीक आता जाता है कंफर्म टिकट पर कैंसिलेशन का चार्ज भी बढ़ता जाता है। जहां तक यात्रियों का सवाल है तो उसे कंफर्म ई-टिकट कैंसिल करवाने पर टिकट कैंसिल के लिए वसूले जाने वाले चार्ज के अलावा उस सुविधा शुल्क का भी नुकसान उठाना पड़ता है, जो टिकट बुक करवाते समय उसे अलग-अलग माध्यमों से भुगतान की सुविधा देने के नाम पर लिया जाता है।

यात्रियों के टिकट कैंसिलेशन से रिकॉर्ड कमाई

यात्रियों के टिकट कैंसिलेशन से रिकॉर्ड कमाई

भारतीय रेलवे ने ई-टिकट और काउंटर टिकट कैंसिलेशन से रिकॉर्ड राजस्व प्राप्त किया है। इसके अलावा सुविधा शुल्क के रूप में काफी राजस्व भी जुटाए हैं। भारतीय रेलवे रेल यात्री नियम 2015 के तहत यात्रियों से टिकट रद्द करवाने के लिए निश्चित शुल्क काटता है, जो कि ई-टिकटों (IRCTC) और काउंटर पर कटवाए गए टिकट (PRS) दोनों पर ही लागू होता है। कंफर्म ट्रेन टिकट कैंसिल करवाने के भी नियम हैं और यह कई चीजों पर निर्भर करता है और उसी के आधार पर टिकट कैंसिलेशन के लिए कटने वाली राशि में ट्रेनों के छूटने से लेकर उसके बाद की स्थितियों तक में बदलता चला जाता है।

टिकट कैंसिलेशन से रेलवे को मिले 1,949.98 करोड़ रुपए

टिकट कैंसिलेशन से रेलवे को मिले 1,949.98 करोड़ रुपए

हाल में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया था कि इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) उन यात्रियों से सुविधा शुल्क भी वसूलता है, जो आईआरसीटीसी की ई-टिकटिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन ई-टिकट बुक करते हैं। इस दौरान रेलवे ने साल 2019-2020 और 2022-2023(दिसंबर तक) ई-टिकटों समेत काउंटर टिकट रद्द करवाने से कुल 1,949.98 करोड़ रुपए के राजस्व जुटाए हैं। रेलमंत्री ने सदन को बताया कि रेलवे ने वित्त वर्ष 2021-22 में दोनों तरहों के टिकटों काउंटर और ई-टिकट के कैंसिलेशन से अबतक का सबसे ज्यादा राजस्व 694.08 करोड़ रुपए जुटाए थे।

चालू वित्त वर्ष में टूट सकता है अबतक का सारा रिकॉर्ड

चालू वित्त वर्ष में टूट सकता है अबतक का सारा रिकॉर्ड

वहीं चालू वित्त वर्ष के लिए उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 (दिसंबर तक) कैंसिलेशन से रेलवे को 604.40 करोड़ रुपए मिल चुके थे। रेल मंत्री के जवाब के अनुसार रेलवे वातानुकूलित-श्रेणियों के लिए नेट बैंकिंग,डेबिट-क्रेडिट कार्ड से ई-टिकट लेने पर प्रति टिकट 30 रुपए और यूपीआई से टिकट लेने पर 20 रुपए प्रति टिकट सुविधा वसूलता है। वहीं गैर-वातानुकूलित श्रेणियों के लिए नेट बैंकिंग,डेबिट-क्रेडिट कार्ड से ई-टिकट लेने पर प्रति टिकट 15 रुपए और यूपीआई का इस्तेमाल कर टिकट बुक करने पर 10 रुपए सुविधा शुल्क लेता है। उन्होंने सदन को जानकारी दी की सुविधा शुल्क टिकट कैंसिलेशन के लिए नहीं लिया जाता है। टिकट कैंसिलेशन चार्ज या सुविधा शुल्क आईआरसीटी द्वारा रेलवे से समय-समय पर मिले निर्देशानुसार लिया जाता है।

विभिन्न श्रेणियों का टिकट कैंसिल करने पर चार्ज

विभिन्न श्रेणियों का टिकट कैंसिल करने पर चार्ज

आईआरसीटीसी की वेबसाइट के मुताबिक यदि ट्रेन के रवाना होने के निर्धारित समय से 48 घंटे पहले तक कंफर्म टिकट कैंसिल किया जाता है तो एसी-फर्स्ट/एग्जिक्यूटिव क्लास के टिकट में से प्रति टिकट 240 रुपए , एसी-2 टियर/फर्स्ट क्लास के टिकट पर 200 रुपए,एसी-3 टियर/एसी चेयर कार/एसी इकोनॉमी के टिकट पर 180 रुपए, स्लीपर क्लास के टिकट पर 120 रुपए और द्वितीय श्रेणी के टिकट पर 60 रुपए प्रति टिकट की कटौती होगी। लेकिन, अगर गाड़ी छूटने में 48 घंटे से कम और 12 घंटे तक बचे हों तो किराए का 25% काटा जाएगा। अगर गाड़ी छूटने में 12 घंटे से भी कम और 4 घंटे पहले या चार्ट तैयार होने तक जो भी पहले हो 50% तक टिकट के पैसे काटने का प्रावधान है। चार्ट तैयार होने का समय ट्रेन की यात्रा शुरू करने वाले स्टेशन या पिछले चार्ट तैयार होने वाले स्टेशन से संबंधित होगा।

Recommended Video

    Indian Railways: Rajdhani, Shatabdi Express जैसी प्रीमियम ट्रेनों को कैसे मिला नाम | वनइंडिया हिंदी
    ई-टिकट कैंसिलेशन की प्रक्रिया

    ई-टिकट कैंसिलेशन की प्रक्रिया

    ई-टिकट को आईआरसीटीसी की वेबसाइट या संबंधित ऐप के जरिए चार्ट तैयार होने तक कैंसिल किया जा सकता है। ये टिकट रेलवे रिजर्वेशन काउंटर पर रद्द नहीं करवाए जा सकते हैं। अगर कोई यात्री अपना कंफर्म टिकट रद्द करना चाहता है तो वह चार्ट तैयार होने तक कर सकता है। हालांकि, कुछ मामलों में रेलवे चार्ट तैयार होने के बाद भी यात्रियों को टिकट कैंसिल करने के लिए TDR भरने की सुविधा देता है। इसमें यात्रियों को यात्रा नहीं कर पाने की उचित वजह बतानी पड़ती है। टिकट रद्द करने या TDR फाइल करने के लिए www.irctc.co.in पर जाएं।


    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+