Indian Railways: DEMU, MEMU और EMU ट्रेनों में क्या अंतर है?
Know Your Railways: भारत के पास एशिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है, जो दुनिया भर में चौथे नंबर पर आता है। मौजूदा वक्त में भारत ने रेलवे के विकास में कई अभूतपूर्व काम किए हैं। देश में हाईस्पीड ट्रेन से लेकर बुलेट ट्रेन तक पर काम चल रहा है।
पूरे देश में रेलवे का जाल फैला है। ट्रेन में लंबी दूरी की यात्रा करने के दौरान आपने एक्सप्रेस, सुपरफास्ट और मेल एक्सप्रेस जैसे नाम सुने होंगे, वहीं जब छोटी दूरी की बात हो तो डेमू (DEMU), एमू (EMU) या मेमू (MEMU) जैसी ट्रेन होती है। ऐसे में डेमू, एमू और मेमू ट्रेनों के बीच क्या अंदर आइए जानते हैं?

भारतीय रेल देश की लाइफलाइन है। जो लोगों को एक शानदार यात्रा का अनुभव करती हैं। हालांकि कई लोग ऐसे भी हैं, जो ज्यादातर ट्रेनों के बारे में नहीं जानते होंगे, जिनकी अपनी खुद की एक अलग खासियत हैं। ऐसी ही छोटी दूरी की इन ट्रेनों में अंतर होता है।
EMU ट्रेन
ईएमयू का मतलब इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट है और यह ओवरहेड इलेक्ट्रिक तारों से बिजली पर चलती है। ईएमयू ट्रेनें स्व-चालित होती हैं, जिन्हें कम दूरी के के लिए डिजाइन किया गया है, इनमें बिल्ट-इन इंजन होते हैं और ओवरहेड इलेक्ट्रिक तारों से बिजली प्राप्त होती है। ये प्रमुख शहर जैसे मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली जैसे बड़े महानगरों को आसपास के शहरों से जोड़ने के लिए है।
MEMU ट्रेन
मेमू का फुल फॉर्म होता मेन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट होता है। जो कि एडवांस्ड फीचर्स और हाई टेक्नोलॉजी से लैस होती हैं। ऐसी ट्ट्रेनें उपनगरीय खंडों से अधिक दूरी तय करने के लिए मेनलाइन पर चलती हैं। इन ट्रेनों का इस्तेमाल 200 किमी से अधिक दूरी पर आने-जाने के लिए किया जाता है। अलग इंजन वाली ट्रेनों के विपरीत, मेमू ट्रेनों में बिल्ट-इन इंजन होते हैं और ओवरहेड इलेक्ट्रिक तारों से बिजली प्राप्त होती है।
DEMU ट्रेन
डीजल इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट यानी डीईएमयू ट्रेनों में डीजल आधारित इंजन होते हैं। इसे गैर-विद्युतीकृत रेल खंडों में धीमी गति से चलने वाली यात्री ट्रेनों को बदलने के लिए शुरू किया गया था। जिसे छोटी दूरी के लिए डीजल से चलाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications