रेलवे लाने जा रहा है इंटिग्रेटेड ऐप, 17 मुश्किलों से मिलेगा चुटकियों में छुटकारा
खबर है कि भारतीय रेलवे विभाग इंटीग्रेटेड मोबाइल ऐप लाने जा रहा है, जिसके जरिए आप आसानी से ट्रेन टिकट बुकिंग, टैक्सी और कुली हायरिंग, टूर पैकेज बुक करना, खाना ऑर्डर करने जैसे 17 काम आसानी से कर सकते है
नई दिल्ली। इंडियन रेलवे आपके सफर को और सुहाना बनाने के लिए एक अहम कदम उठाने जा रहा है। खबर है कि भारतीय रेलवे विभाग इंटीग्रेटेड मोबाइल ऐप लाने जा रहा है, जिसके जरिए आप आसानी से ट्रेन टिकट बुकिंग, टैक्सी और कुली हायरिंग, टूर पैकेज बुक करना, खाना ऑर्डर करने जैसे 17 काम आसानी से कर सकते हैं।
खास बातें
- ये एप सुरेश प्रभु की महात्वाकांक्षी योजनाओं का अहम हिस्सा है।
- प्रभु ने रेलवे का 2017-18 का बिजनेस प्लान लॉन्च किया।
- जिसमें इस एप की बात है।
- ये एप 1 मई से शुरू हो जाएगा।
- इस ऐप के जरिये आप ट्रेन रनिंग स्टेटस, ट्रेन का टाइम, PNR स्टेटस, स्टेशनों के बीच चलने वाली ट्रेनों की डिटेल भी मिलेगी।
- इसके साथ ही आपको एक और अहम बात बता दें कि अब ट्रेन टिकट की ऑनलाइन बुकिंग के लिए जल्द ही आधार नंबर अनिवार्य होगा।













Click it and Unblock the Notifications