IRCTC की 5 ऐसी Bharat Gaurav Train, जिनसे इन खूबसूरत जगहों का कर सकते हैं सस्ते में भ्रमण
Bharat Gaurav Train के जरिए आप देश ही नहीं नेपाल तक की यात्रा बड़े ही कम पैसे में कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं भारतीय रेलेवे की भारत गौरव ट्यूरिस्ट ट्रेन के पैकेज और सुविधाएं

बच्चों की गर्मियों की छुट्टियों में अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ऐसे में आपके लिए सबसे अच्छा और एक सस्ता ऑप्शन मौजूद है। आईआरसीटीसी (IRCTC) ने 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' योजना के तहत 'भारत गौरव ट्यूरिस्ट ट्रेन' की शानदार शुरूआत की है। जिसमें यात्रियों को धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा करवाई जा रही हैं। भारत गौरव ट्रेन में आप अपनी जेब के अनुसार पैकेज सलेक्ट करके बड़े ही सस्ते में लग्जरी यात्रा के साथ सुंदर जगहों के दीदार कर सकते हैं। हम आपको आईआरसीटीसी की पांच भारत गौरव ट्यूरिस्ट ट्रेनों के रूटों और टिकट फेयर के बारे में बताने जा रहे हैं ताकि आप अपनी गर्मी की छुट्टियां भारत के खूबसूरत स्थलों को घूमकर मौज-मस्ती के साथ धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का यादगार भ्रमण कर सकें।

भारत नेपाल आस्था यात्रा
भातर गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए भारत नेपाल आस्था यात्रा पैकेज ऑफर है
अवधि: 10 दिन 9 रात
पैकेज कोड: NZBG17
प्रस्थान की तारीख: मार्च 2023 को होगी रवाना
शुरूआत का स्टेशन: जलंथर शहर
कीमत से शुरूआत: 27815 रुपये
इन जगहों की करवाएगी यात्रा
- अयोध्या (राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमान गढ़ी, सरयू घाट, नंदीग्राम)
- प्रयागराज (गंगा- यमुना संगम, हनुमान मंदिर)
- नेपाल काठमांडू (पशुपतिनाथ दरबार स्क्वायर, स्वयंभूनाथ स्तूप की यात्रा
- वाराणसी ( बनारस घाट पर गंगा आरती], तुलसी मानस मंदिर, संकटमोचन मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और मंदिर)
भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा गुरु कृपा यात्रा
अवधि: 11 दिन 10 रात
पैकेज कोड: NZBG15
शुरूआत का स्टेशन: लखनऊ
डेस्टिनेशन: अमृतसर / आनंदपुर / भटिंडा / बीदर / नांदेड़ / पटना
प्रस्थान: 5 अप्रैल 2023
यात्रा की आगामी तिथि: 05-अप्रैल-23
कीमत से शुरूआत: 19999 रुपए
बाबा साहेब अम्बेडकर यात्रा
अवधि: 8 दिन सात रातें
पैकेज कोड: NZBG16
शुरूआत का स्टेशन:दिल्ली सफदरजंग
डेस्टिनेशन: गया/महू/नागपुर/सांची/वाराणसी
प्रस्थान: 14 अप्रैल 2023
पैकेज चार्ज: 21650
सुविधाएं: ट्रेन-टिकट, ट्रेन सड़क परिवहन बस होटल, खाना, गाइड/एस्कॉर्ट गाइड/ एस्कॉर्ट बीमा बीमा शामिल रहेगा।
गंगा पुष्कराला यात्रा: पुरी-काशी-अयोध्या
अवधि: आठ दिन 7 रात
पैकेज कोड: SCZBG02
शुरूआत का स्टेशन:सिकंदराबाद
गंतव्य: अयोध्या / गया / कोणार्क / प्रयागराज / पुरी / वाराणसी
प्रस्थान: 18 अप्रैल और 29 अप्रैल 2023
टिकट के शुल्क की शुरूआत: 13955 रुपये
सुविधाएं: सड़क परिवहनबस होटल, भोजन, गाइड/एस्कॉर्ट गाइड/एस्कॉर्टबीमा
भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा वाराणसी के साथ पुरी गंगा सागर
अवधि: 9 रातें/10 दिन
पैकेज कोड: WZBG02
शुरूआत का स्टेशन: पुणे
गंतव्य: गया / कोलकाता / प्रयागराज / पुरी / वाराणसी
प्रस्थान: 28.04.2023
यात्रा की आगामी तिथि: 28-अप्रैल-23
टिकट की शुरूआत: 15900
सुविधाए: ट्रेन-टिकट ट्रेन सड़क परिवहन बस होटल होटल मील मील गाइड/एस्कॉर्ट गाइड/ एस्कॉर्ट बीमा बीमा
एकता सामंत यात्रा
अवधि: 11 दिन 10 रातें
पैकेज कोड: SZBG01
शुरूआत का स्टेशन: कोचुवेली
गंतव्य: अहमदाबाद / भावनगर / द्वारका / हैदराबाद / सोमनाथ
टिकट की शुरूआत: 19825 रुपये
अधिक जानकारी के लिए आप इस लिंक https://twitter.com/SwetaSi02367902 पर जाकर सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications