Restored Trains : जून-जुलाई से शताब्दी-दुरंतो समेत 50 ट्रेनें फिर से चलेंगी, रेल मंत्री ने जारी की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली, 17 जून: रेल मंत्री पीयूष गोयल ने 50 ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू(Restored Trains) होने की जानकारी दी है। इनमें से एक ट्रेन का संचालन आज यानी 17 जून से ही शुरू होने वाला है; और बाकी ट्रेनें अभी से लेकर 2 जुलाई तक शुरू होती रहेंगी। सबसे ज्यादा ट्रेनों का संचालन 21 जून से होने जा रहा है, इसलिए अगर आप आने वाले दिनों में देश में कहीं भी जाने की योजना बना रहे हैं तो आपको पूरी लिस्ट जरूर चेक कर लेनी चाहिए। रेल मंत्री ने इन 50 ट्रेनों की लिस्ट जारी करने के साथ ही ट्विटर के जरिए 25 जून से यूपी के गोरखपुर से मुंबई के बांद्रा टर्मिनस के बीच समर स्पेशल शुरू होने की भी जानकारी साझा की है।

शताब्दी और दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेनों की लिस्ट

शताब्दी और दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेनों की लिस्ट

रेल मंत्री ने जिन शताब्दी और दुरंतो ट्रेनों के दोबारा संचालन की लिस्ट साझा की है वो इस प्रकार हैं-

  • 02011: नई दिल्ली- कालका शताब्दी एक्सप्रेस स्पेशल- 21 जून से रोजाना
  • 02012: कालका- नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस स्पेशल- 21 जून से रोजाना
  • 02017: नई दिल्ली- देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस स्पेशल- 21 जून से रोजाना
  • 02018: देहरादून- नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस स्पेशल- 21 जून से रोजाना
  • 02013: नई दिल्ली- अमृतसर जन शताब्दी एक्सप्रेस स्पेशल- 1 जुलाई से रोजाना
  • 02014: अमृतसर- नई दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस स्पेशल- 2 जुलाई से रोजाना
  • 02005: नई दिल्ली- कालका शताब्दी एक्सप्रेस स्पेशल- 21 जून से रोजाना
  • 02006:कालका- नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस स्पेशल- 22 जून से रोजाना
  • 02046: चंडीगढ़- नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस स्पेशल- 21 जून से रोजाना (बुधवार को छोड़कर)
  • 02045: नई दिल्ली- चंडीगढ़ शताब्दी एक्सप्रेस स्पेशल- 21 जून से रोजाना (बुधवार को छोड़कर)
  • 02029: नई दिल्ली- अमृतसर जन शताब्दी एक्सप्रेस स्पेशल- 2 जुलाई से रोजाना (गुरुवार को छोड़कर)
  • 02030: अमृतसर- नई दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस स्पेशल- 2 जुलाई से रोजाना (गुरुवार को छोड़कर)
  • 02265: दिल्ली सराय रोहिल्ला- जम्मू तवी दुरंतो एक्सप्रेस स्पेशल- 2 जुलाई से (मंगलवार, शुक्रवार और रविवार)
  • 02266: जम्मू तवी- दिल्ली सराय रोहिल्ला दुरंतो एक्सप्रेस स्पेशल- 3 जुलाई से (बुधवार, शनिवार और सोमवार)

Recommended Video

    Indian Railway: Piyush Goyal का ऐलान, जून-जुलाई में फिर शुरू होंगी 50 ट्रेनें | वनइंडिया हिंदी
    दोबारा शुरू होने वाली कुछ और स्पेशल ट्रेन

    दोबारा शुरू होने वाली कुछ और स्पेशल ट्रेन

    आने वाले दिनों में दोबारा बहाल होने वाली कुछ और स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनें इस तरह से हैं-

    • 02462: श्री माता वैष्णो देवी कटरा- नई दिल्ली श्री शक्ति एक्सप्रेस- 1 जुलाई से रोजाना
    • 02461: नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा श्री शक्ति एक्सप्रेस- 2 जुलाई से रोजाना
    • 04527: कालका-शिमला एक्सप्रेस स्पेशल- 21 जून से रोजाना
    • 04528: शिमला-कालका एक्सप्रेस स्पेशल- 21 जून से रोजाना
    • 04517: कालका-शिमला एक्सप्रेस स्पेशल- 21 जून से रोजाना
    • 04518: शिमला-कालका एक्सप्रेस स्पेशल- 21 जून से रोजाना
    • 04505: कालका-शिमला एक्सप्रेस स्पेशल- 21 जून से रोजाना
    • 04506: शिमला-कालका एक्सप्रेस स्पेशल- 21 जून से रोजाना
    • 04051: नई दिल्ली- दौराई (अजमेर) एक्सप्रेस स्पेशल- 21 जून से रोजाना
    • 04052: दौराई (अजमेर)- नई दिल्ली एक्सप्रेस स्पेशल- 21 जून से रोजाना
    • 04640: फिरोजपुर कैंट- साहिबजादा अजीत सिंह नगर एक्सप्रेस स्पेरश- 21 जून से रोजाना
    • 04639: साहिबजादा अजीत सिंह नगर-फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस स्पेरश- 21 जून से रोजाना
    • 02441: बिलासपुर जंक्शन- नई दिल्ली एक्सप्रेस स्पेशल- 24 जून से (सोमवार और गुरुवार को चलेगी)
    • 02442: नई दिल्ली- बिलासपुर जंक्शन एक्सप्रेस स्पेशल- 22 जून से (मंगलवार और शनिवार को चलेगी)
    • 04606: जम्मू तवी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस स्पेशल- 4 जुलाई से रविवार को चलेगी
    • 04605: योगनगरी ऋषिकेश-जम्मू तवी एक्सप्रेस स्पेशल-5 जुलाई से सोमवार को चलेगी
    • 04048: दिल्ली जंक्शन- कोटद्वार सिद्धबली एक्सप्रेस स्पेशल- 21 जून से रोजाना
    • 04047:कोटद्वार सिद्धबली-दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस स्पेशल- 21 जून से रोजाना
    • 04041: दिल्ली जंक्शन- देहरादून एक्सप्रेस स्पेशल- 21 जून से रोजाना
    • 04042: देहरादून-दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस स्पेशल- 22 जून से रोजाना
    • 04515: कालका-शिमला एक्सप्रेस स्पेशल- 21 जून से रोजाना
    • 04516: शिमला- कालका एक्सप्रेस स्पेशल- 22 जून से रोजाना
    यूपी-बिहार से चलने वाली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन

    यूपी-बिहार से चलने वाली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन

    • 04210: लखनऊ- प्रयागराज संगम एक्सप्रेस स्पेशल- 21 जून से रोजाना
    • 04209: प्रयागराज संगम-लखनऊ एक्सप्रेस स्पेशल- 22 जून से रोजाना
    • 04233:प्रयागराज संगम-मनकापुर जंक्शन एक्सप्रेस स्पेशल- 21 जून से रोजाना
    • 04234: मनकापुर जंक्शन-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस स्पेशल- 22 जून से रोजाना
    • 04231: प्रयागराज संगम-बस्ती मनवर संगम एक्सप्रेस स्पेशल- 21 जून रोजाना (गुरुवार और रविवार को छोड़कर)
    • 04232: बस्ती मनवर संगम-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस स्पेशल- 21 जून रोजाना (गुरुवार और रविवार को छोड़कर)
    • 05053: छपरा-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस स्पेशल- 1 जुलाई से सप्ताह में 4 दिन चलेंगी
    • 05054: लखनऊ जंक्शन-छपरा एक्सप्रेस स्पेशल- 28 जूने से सप्ताह में 4 दिन चलेंगी
    • 05083: छपरा- फर्रुखाबाद एक्सप्रेस स्पेशल- 29 जून से सप्ताह में 3 दिन चलेंगी
    • 05084: फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस स्पेशल- 30 जून से सप्ताह में 3 दिन चलेंगी
    • 05114: छपरा कचहरी- गोमती नगर एक्सप्रेस स्पेशल- 1 जुलाई से रोजाना
    • 05113: गोमती नगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस स्पेशल- 2 जुलाई से रोजाना
    • 02595: गोरखपुर-आनंद विहार (टी) एक्सप्रेस स्पेशल- 17 जून से सप्ताह में 3 दिन
    • 02596: आनंद विहार (टी)-गोरखपुर एक्सप्रेस स्पेशल- 18 जून से सप्ताह में 3 दिन
    नागरसोल से चली 200वीं किसान रेल

    नागरसोल से चली 200वीं किसान रेल

    कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार धीमी पड़ने के बाद रेलवे मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों समेत पैसेंजर ट्रेनों का संचालन दोबारा तो शुरू कर ही रहा है, माल ढुलाई का काम तो लॉकडाउन के वक्त में भी जारी रहा है। इसी कड़ी में रेलवे कुछ समय से किसान रेल भी चला रहा है। रेल मंत्री पीयुष गोयल ने ट्विटर पर इसकी तस्वीरें जारी करके लिखा है, "महाराष्ट्र के नागरसोल से चलने वाली किसान रेलों के क्रम में वहां से 200वीं किसान रेल, पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन के लिए, 246 टन प्याज के साथ लोड की गयी। अब तक कुल 61,747 टन फल और सब्जियां, जैसे प्याज, अंगूर और तरबूज नागरसोल से भारत के विभिन्न शहरों के लिए भेजे जा चुके हैं।"

    ट्रेनों की पूरी लिस्ट एक साथ देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक कीजिए

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+