Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Indian Railways: मुंबई से चलने वाली 14 ट्रेनें हुईं रद्द, लोकल भी प्रभावित, पूरी लिस्ट देखिए

मुंबई, 2 जनवरी: भारतीय रेलवे के सेंट्रल रेलवे ने कुछ स्पेशल इंफ्रास्ट्रक्चर ब्लॉक किया है, जिसके चलते कई लंबी दूरी की ट्रेनों समेत बाकी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। प्रभावित होने वाली ट्रेनों में उपनगरीय सेवाएं भी शामिल हैं, जिन्हें अलग-अलग लाइनों पर चलाया जा रहा है, जिसके चलते कई स्टेशनों तक लोकल नहीं जाएगी। रेल प्रशासन ने कुछ दिनों के लिए यात्रियों को हुई इस असुविधा के लिए खेत जताया है। इस ब्लॉकेज की वजह से कुछ लंबी दूरी की ट्रेनें गंतव्य से पहले ही टर्मिनेट हो जाएंगी और कुछ अपने ऑरिजनल स्टेशन से पहले से ही शुरू होंगी। इन ट्रेनों के बारे में पूरी जानकारी आपको यहां दी जा रही है।

ब्लॉक की वजह से लंबी दूरी की कुछ ट्रेनें रद्द

ब्लॉक की वजह से लंबी दूरी की कुछ ट्रेनें रद्द

सेंट्रल रेलवे (सीआर) ठाणे-दिवा 5वीं और 6वीं लाइनों के बीच डायवर्जन के लिए मौजूदा स्लो लाइनों के साथ नई बिछाई गई स्लो लाइन को काटने और जोड़ने के लिए कलवा और दिवा के स्टेशनों बीच अप और डाउन स्लो लाइनों पर एक स्पेशल इंफ्रास्ट्रक्चर ब्लॉक ऑपरेट कर रहा है। रेलवे यह ब्लॉक अप और डाउन स्लो लाइन पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात 2 बजे (2 जनवरी) से रविवार-सोमवार की दरमियानी रात 2 बजे (3 जनवरी) तक ऑपरेट होगा। इस ब्लॉक की वजह से लंबी दूरी की कई यात्री ट्रेनें इस अवधि में रद्द रहेंगी। ये ट्रेनें इस 24 घंटे की अवधि के लिए रद्द की जा रही हैं। इन ट्रेनों में मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें भी शामिल हैं।

रद्द की गई मेल/ एक्सप्रेस ट्रेनें

रद्द की गई मेल/ एक्सप्रेस ट्रेनें

शनिवार (1 जनवरी) को रवाना होने वाली जो ट्रेनें रद्द की गई हैं, वे हैं-

  • 12112: अमरावती-मुंबई एक्सप्रेस
  • 12140: नागपुर-मुंबई सेवाग्राम एक्सप्रेस
  • 17611: नांदेड़-मुंबई राज्यरानी एक्सप्रेस

रविवार (2 जनवरी) को रवाना होने वाली जो एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की गई हैं, वे हैं-

  • 11007 / 11008: मुंबई-पुणे-मुंबई दक्कन एक्सप्रेस
  • 12071 / 12072: मुंबई-जालना-मुंबई जनशताब्दी एक्सप्रेस
  • 12109 /12110: मुंबई-मनमाड़-मंबई पंचवटी एक्सप्रेस
  • 11401: मुंबई-अदीलाबाद नंदीग्राम एक्सप्रेस
  • 12123 /12124: मुंबई-पुणे-मुंबई दक्कन क्वीन
  • 12111: मुंबई-अमरावती एक्सप्रेस
  • 12139: मुंबई-नागपुर सेवाग्राम एक्सप्रेस
  • 11139: मुंबई-गडग एक्सप्रेस
  • 17612: मुंबई-नांदेड़ राज्यरानी एक्स्प्रेस

सोमवार (3 जनवरी) को रवाना होने वाली जो एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की गई हैं, वे हैं-

  • 11402: अदीलाबाद-मुंबई नंदीग्राम एक्स्प्रेस
  • 11140: गडग-मुंबई एक्स्प्रेस

Recommended Video

    Indian Railways ने 2020-21 में Tickets से की भारी कमाई, जानें कितने करोड़ ? | वनइंडिया हिंदी
    पहले टर्मिनेट/शुरू होने वाली ट्रेनें

    पहले टर्मिनेट/शुरू होने वाली ट्रेनें

    ये एक्सप्रेस ट्रेनें गंतव्य से पहले ही टर्मिनेट होंगी/ मूल स्टेशन से पहले से रवाना होंगी-

    • 17317: हुबली-दादर एक्सप्रेस (1.1.2022) पुणे तक जाएगी
    • 17318: दादर-हुबली एक्सप्रेस (2.1.2022) पुणे से चलेगी
    • 11030: कोल्हापुर-मुंबई कोयना एक्सप्रेस (1.1.2022) पुणे तक चलेगी
    • 11029: मुंबई-कोल्हापुर कोयना एक्सप्रेस (2.1.2022) पुणे से चलेगी
    मुंबई की उपनगरीय ट्रेनों पर असर

    मुंबई की उपनगरीय ट्रेनों पर असर

    इस ब्लॉक के लिए मुंबई की उपनगरीय ट्रेन सेवाओं में भी बदलाव किया गया है। अप स्लो/सेमी-फास्ट सेवा कल्याण से 2.1.2022 को रात 23.52 तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस तक कल्याण-मुलुंड फास्ट अप लाइन पर डायवर्ट होकर चलेगी। इसके कारण ठाकुर्ली, कोपर, मुंब्रा, कालवा हॉल्ट पर नहीं जाएगी और फिर आगे मुंलुंड स्टेशन पर अप फास्ट लाइन में फिर से डायवर्ट हो जाएगी और गंतव्य पर समय से 10 मिनट पहले पहुंचेगी। 2 जनवरी को सुबह 05.05 से 3 जनवरी रात 01.15 बजे तक 01.15 से डाउन स्लो/सेमी फास्ट सर्विस छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से चलने वाली सेवाओं को मुंलुंड और कल्याण के बीच डाउन फास्ट पर डायवर्ट किया जाएगा। इसके कारण ये ट्रेनें काल्वा,मुंब्रा, कोपर, ठाकुर्ली स्टेशनों पर नहीं जाएंगी और गंतव्य स्टेशन पर 10 मिनट पहले पहुंचेगी। यानी ब्लॉक के दौरान काल्वा, मुंब्रा, कोपर, ठाकुर्ली पर उपनगरीय रेल सेवा उपलब्ध नहीं होगी। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे काल्वा,मुंब्रा, कोपर, ठाकुर्ली स्टेशनों के बजाए क्रमश: ठाणे, दिवा, डोंबिवली और कल्याण स्टेशनों पर ट्रेनें पकड़ सकते हैं।

    लोकल सेवा में ये भी बदलाव

    लोकल सेवा में ये भी बदलाव

    ब्लॉकिंग की अवधि के लिए रेलवे प्रशासन ने निगम ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग के साथ तालमेल करके यात्रियों की सुविधा के लिए बसें चलाने की भी व्यवस्था की है। इस दौरान डोंबिवली से शुरू होने वाली या डोंबिवली तक आने वाली लोकल उपलब्ध नहीं होगी। ब्लॉक के दौरान स्लो लाइन लोकल, ठाणे, डोंबिवली और दिवा स्टेशनों पर फास्ट लाइन प्लेटफऑर्म पर रुकेंगी। रेलवे के मुताबिक ब्लॉक के बाद स्लो लाइन अप और डाउन की सेवाएं नई बिछाई गईं अप और डाउन स्लो लाइन पर रेल फ्लाईओवर के जरिए चलेंगी और मुंब्रा स्टेशन पर नए प्लेटफॉर्म पर रुकेंगी।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+