बदलेगी भारतीय रेल की सूरत, बदलेगा पूरा स्ट्रक्चर

नयी दिल्ली। रेल में यात्रा करने वाले लोग ट्रेन और प्लेटफार्म पर गंदगी से परेशान होते है। कभी ट्रेन लेट तो कभी रेलवे द्वार गलत जानकारी के कारण परेशानी । लोगों को भारतीय रेलवे से बहुत सी शिकायतें है, लेकिन जल्द ही आपकी ये शिकायतें दूर होने वाली है।

railway

इंडियन रेलवे अपने पूरे ढांचे में बदलाव करने का मन बना रहा है। ये बदलाव बड़े स्तर पर होगा। इसके लिए हाईपावर कमिटी बनाई जा रही है। कमिटी ने सबसे पहली बैठक रेलवे बोर्ड के सदस्यों और अन्य सीनियर अफसरों के साथ की है। इस बैठक में रेलवे में बदलाव की रुपरेखा तैयार की जा रही है।

बैठक में कमिटी के सदस्यों ने रेलवे बोर्ड के सदस्यों से रेलवे के कामकाज, उसकी आमदनी और खर्चों आदि का ब्यौरा लिया और बदलाव की दिशा तय की। रेलवे सूत्रों की माने तो ये कमिटी 1 साल तक कार्य करेगी। जिसके बाद कमिटी को यह बताना होगा कि आखिर रेलवे में सुधार के लिए किस तरह से इसका पुनर्गठन किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+