Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Indian Railway: ट्रेनों के कोच अलग-अलग रंग के क्यों होते हैं? क्या आप जानते हैं लाल, नीले, हरे डिब्बों का फर्क

Indian Railway Coach Colors: भारतीय रेलवे को यूं ही देश की लाइफलाइन नहीं कहा जाता बल्कि यह देश का सबसे सस्ता और किफायती ट्रांसपोर्ट साधन है। करोड़ों लोग ट्रेन से सफर करते हैं जो सबसे भरोसेमंद परिवहन साधनों में से एक है।

लेकिन ट्रेन में सफर करते समय क्या आपने गौर किया है कि अलग-अलग ट्रेनों के कोच (डिब्बे) अलग-अलग रंगों में क्यों होते हैं। मतलब किसी ट्रेन के नीले रंग के कोच दिखते हैं, किसी के लाल और किसी के हरे रंग के डिब्बे होते है। आपने कभी सोचा है कि इन रंगों को अलग-अलग ट्रेनों में क्यों लगाया जाता है?

indian-railway-train-coach-colors-difference

चलिए इस आर्टिकल में आपको भारतीय रेलवे के इन अलग-अलग रंगो वाले कोच की थ्योरी का आसान सॉल्यूशन देते हैं। असल में ट्रेन के कोच का रंग सिर्फ सुंदरता के लिए नहीं, बल्कि यह बताता है कि कोच किस तकनीक से बना है, क्षमता क्या है, उसे किस तरह इस्तेमाल किया जाता है।

Indian Railway के कोच अलग-अलग रंग के क्यों होते हैं?

भारतीय रेलवे में अलग-अलग प्रकार के कोच बनाए जाते हैं, जिनकी तकनीक, बनावट, गति और सुरक्षा मानक अलग होते हैं। इन्हीं विशेषताओं के आधार पर कोच का रंग तय किया जाता है, ताकि रेलवे कर्मचारी और यात्री आसानी से पहचान सकें कि ट्रेन में किस तरह के कोच लगे हैं। भारतीय रेलवे में तीन तरह के कोच ज्यादा देखने को मिलते हैं-

  • लाल रंग के कोच (LHB)
  • नीले रंग के कोच (ICF)
  • हरे रंग के कोच

लाल रंग के कोच का मतलब क्या है?

लाल रंग के कोच को LHB कोच (Linke-Hofmann-Busch) कहा जाता है। यह आधुनिक और ज्यादा सुरक्षित कोच माने जाते हैं। इनकी डिजाइन जर्मनी में तैयार की गई थी और भारतीय रेलवे ने इन्हें साल 2000 के आसपास अपनाना शुरू किया। शुरुआत में ये कोच विदेश से खरीदे जाते थे। लेकिन अब इनका मैन्युफैक्चरिंग भारत में ही किया जाता है। पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर LHB कोच बनाए जा रहे हैं।

LHB कोच की खासियतें:

  • ये एल्यूमिनियम और हल्के मैटेरियल से बने होते हैं, जिससे इनका वजन कम होता है।
  • इनमें डिस्क ब्रेक सिस्टम लगा होता है, जो ज्यादा प्रभावी और सुरक्षित होता है।
  • हल्के होने की वजह से ये 200 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार सहन कर सकते हैं।
  • ये कोच ज्यादा स्थिर होते हैं और झटके कम लगते हैं।

इसी वजह से आपने लाल रंग के कोच राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, वंदे भारत और कई प्रीमियम ट्रेनों में देखे होंगे। ये कोच ट्रेनों को तेज गति और बेहतर सुरक्षा प्रदान करते हैं।

नीले रंग के कोच का क्या मतलब है?

नीले रंग के कोच भारतीय रेलवे में सबसे ज्यादा देखने को मिलते हैं। इन्हें ICF कोच (Integral Coach Factory) कहा जाता है। इन कोचों का निर्माण साल 1952 से शुरू हुआ था और ये तमिलनाडु के चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में बनाए जाते हैं।

ICF कोच की विशेषताएं:

  • ये कोच लोहे (स्टील) से बने होते हैं।
  • इनमें एयर ब्रेक सिस्टम लगाया जाता है।
  • इनकी सामान्य गति 70 से 140 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच होती है।
  • ये मेल, एक्सप्रेस और कई सुपरफास्ट ट्रेनों में लगाए जाते हैं।

हालांकि ये कोच मजबूत होते हैं, लेकिन तकनीक के मामले में LHB कोच की तुलना में पुराने माने जाते हैं। इसी कारण रेलवे धीरे-धीरे ICF कोच की जगह LHB कोच को बढ़ावा दे रहा है।

हरे रंग के कोच किस लिए होते हैं?

भारतीय रेलवे में हरे रंग के कोच भी देखने को मिलते हैं। ये आमतौर पर गरीब रथ एक्सप्रेस और कुछ विशेष ट्रेनों में लगाए जाते हैं। गरीब रथ ट्रेनें कम किराए में एसी यात्रा की सुविधा देने के उद्देश्य से शुरू की गई थीं, इसलिए इनके कोच को हरे रंग से अलग पहचान दी गई। इसके अलावा हरे रंग के कोच मीटर गेज या छोटी लाइनों पर चलने वाली ट्रेनों में भी इस्तेमाल होते हैं। इन पर अक्सर आकर्षक चित्रकारी और डिजाइन बनाई जाती है, जिससे ये अलग दिखते हैं।

दुर्घटना के समय कौन-सा कोच ज्यादा सुरक्षित?

सुरक्षा के लिहाज से LHB और ICF कोच में बड़ा अंतर है। ICF कोच में डुअल बफर सिस्टम होता है। दुर्घटना के समय ये कोच अक्सर एक-दूसरे के ऊपर चढ़ जाते हैं, जिससे जान-माल का नुकसान ज्यादा होता है। वहीं LHB कोच में सेंटर बफर कपलिंग सिस्टम होता है। हादसे के दौरान ये कोच एक-दूसरे पर नहीं चढ़ते, जिससे नुकसान कम होता है और यात्रियों की सुरक्षा बेहतर रहती है। इसी वजह से भारतीय रेलवे नई ट्रेनों में LHB कोच को प्राथमिकता दे रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+