Indian Railway: आखिर क्यों रेलवे ने लौटाए यात्रियों को 1.22 करोड़? आपके लिए भी काम की है वजह

Indian Railway News: उत्तर भारत घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में है। इस बीच, अगर आप ट्रेन टिकट का रिजर्वेशन कराना चाहते हैं तो घबराएं नहीं। रेलवे आपका भी नुकसान खुद वहन कर लेगा।

दरअसल, कड़ाके की ठंड ने भारतीय रेलवे का एक महीने में सिर्फ करीब 1.22 करोड़ का नुकसान कर दिया है। ट्रेनों में देरी और रद्द होने के कारण दिसंबर 2023 में कम से कम 20,000 रिजर्व टिकटों को कैंसिल कराया गया। जिससे एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज किया है। इन रिजर्व टिकटों के कैंसिल करने वाले यात्रियों को 1.22 करोड़ रुपये रेलवे ने लौटाया है।

Indian Railway News

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर भारत में चल रही शीत लहर की स्थिति और कई राज्यों में घने कोहरे के बीच, भारतीय रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने दिसंबर 2023 में 20,000 से ज्यादा रिजर्व टिकटों को कैंसिल करने का रिकॉर्ड बनाया है। कहां कितने कैंसिल हुए टिकट?

मुरादाबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) राज कुमार सिंह के मुताबिक, टिकट कैंसिल कराने वाले यात्रियों को करीब 1.22 करोड़ रुपये वापस कर दिए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि रिजर्व टिकटों में से 4,230 टिकट बरेली में, 3,239 टिकट मुरादाबाद में, 3917 टिकट हरिद्वार में और 2,448 टिकट देहरादून में कैंसिल किए गए।

मार्च तक 42 ट्रेनें कैंसिल
कुमार सिंह के मुताबिक, कोहरे की स्थिति के कारण हमने उन ट्रेनों को कैंसिल कर दिया, जिनमें यात्रियों की संख्या कम थी। फिर भी, दिसंबर 2023 में मुरादाबाद मंडल में 20,000 टिकट कैंसिल किए गए। उन्होंने कहा कि मार्च तक 42 ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं। हमने लोगों को 1.22 करोड़ रुपये भी लौटाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+