Indian Railway:ट्रेन से तकिया-कंबल चुराना पड़ेगा भारी, छोटा लालच देगा बड़ा झटका, जुर्माने के साथ जाना होगा जेल
Indian Railway: ट्रेन से तकिया-कंबल चुराना भारी पड़ सकता है। चुराने वाले यात्रियों को जुर्माना लगेगा और इतना ही नहीं जेल भी हो सकती है। यह खबर उन लोगों के लिए जो ट्रेन में सफर करने के दौरान छोटा लालच करते हैं और एसी कोच में मिलने वाली सुविधा जैसे कंबल, चादर, बेडशीट और तकिए को चुराकर अपने साथ ले जाते हैं।
लंबी दूरी की यात्रा के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railways) को सबसे किफायती और आरामदायक विकल्प माना जाता है। खासतौर पर एसी कोच (AC Coach) में सफर करने वाले यात्रियों को रेलवे की ओर से बेडरोल किट दी जाती है, जिसमें चादर, कंबल, तकिया और तकिया कवर जैसी सुविधाएं शामिल होती हैं। लेकिन यात्रियों द्वारा इन सामानों की चोरी के कई मामले सामने आए हैं, जिससे रेलवे को बड़ा नुकसान होता है।

Indian Railway: हर साल लाखों की चोरी
रेलवे के आंकड़ों के मुताबिक, 2017-18 में ही वेस्टर्न रेलवे से बड़ी संख्या में बेडरोल चोरी किए गए थे। रिपोर्ट के अनुसार
- 1.95 लाख तौलिए
- 81,736 बेडशीट
- 5,038 तकिए
- 55,573 तकिया कवर
- 7,043 कंबल
यात्रियों द्वारा इन सामानों को अपने साथ ले जाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे रेलवे को न केवल आर्थिक नुकसान हो रहा है बल्कि अन्य यात्रियों को भी परेशानी होती है।
Indian Railway: हो सकती है कड़ी कानूनी कार्रवाई
रेलवे की संपत्ति चोरी करना एक दंडनीय अपराध है। रेलवे प्रॉपर्टी एक्ट, 1966 के तहत यदि कोई यात्री रेलवे का सामान चोरी करते पकड़ा जाता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई हो सकती है। कानून के मुताबिक..
- पहली बार पकड़े जाने पर एक साल की जेल या 1000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
- यदि यात्री दोबारा चोरी करते हुए पकड़ा जाता है या मामला गंभीर होता है, तो 5 साल तक की जेल और भारी जुर्माना भी लग सकता है।
Indian Railway: यात्रा के बाद बेडरोल वापस करना जरूरी
रेलवे यात्रियों से अपील करता है कि सफर खत्म होने के बाद कंबल, चादर, तकिए आदि को सीट पर ही छोड़ दें या कोच अटेंडेंट को सौंप दें। इन सामानों की चोरी से न केवल रेलवे को नुकसान होता है बल्कि अन्य यात्रियों को भी इन सुविधाओं की कमी झेलनी पड़ती है।
ये भी पढ़ें: Indian Railway: महाकुंभ के आखिरी दिनों के लिए रेलवे ने कमर कसी, जरुरत पड़ने पर एक दिन में 15 स्पेशल ट्रेन दौड़ेंगी
यात्रा को सुविधाजनक और सुखद बनाने के लिए रेलवे की इन व्यवस्थाओं का सही ढंग से इस्तेमाल करें और किसी भी तरह की चोरी से बचें, वरना मामूली लालच के कारण जेल की हवा खानी पड़ सकती है!












Click it and Unblock the Notifications