रेलवे ने दी डबल सौगात: प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस में जुड़ा हाईटेक कोच, सस्ते किराए में मिलेगा लग्जरी सफर
रेलवे ने दी डबल सौगात: प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस में जुड़ा हाईटेक कोच, सस्ते किराए में मिलेगा लग्जरी सफर
नई दिल्ली, 07 सितंबर: आरामदेह और सस्ती यात्रा का अनुभव प्रदान करने लिए भारतीय रेलव ने हाईटेक सुविधाओं से लैस एस थ्री इकोनॉमी कोच को प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस जोड़ दिया है। बता दें, एस थ्री इकोनॉमी कोच को ट्रेन नंबर 02403 से सोमवार (06 सितंबर) को जोड़ा गया है। खास बात यह है कि प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस देश की पहली ऐसी ट्रेन होगी, जिसे इकोनॉमी कोच से लैस किया गया है।
Recommended Video

72 की बजाय 83 बर्थ है इकोनॉमी कोच में
हाईटेक सुविधाओं से लैस एस थ्री इकोनॉमी कोच में खास यह है कि 72 बर्थ की बजाय 83 बर्थ हैं। बर्थ ज्यादा होने का फायदा रेल में सफर करने वाले यात्रियों को ही मिल रहा है। इतना ही नहीं, इस कोच का किराया थ्री एसी कोच से 8 फीसदी कम है। यह स्पेशल ट्रेन रात 11:10 बजे प्रयागराज से जयपुर के लिए रवानी होगी।

दो और ट्रेनों में जोड़ा जाएगा ये कोच
रेल मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, हाईटेक सुविधाओं से लैस एस थ्री इकोनॉमी कोच जल्द ही दो और ट्रेनों जोड़ा जाएगा। शुरुआती तौर पर 50 नए 3AC इकनॉमी कोच सेवाएं देने के लिए तैयार हैं। निर्माण बढ़ने के साथ देशभर के कई अन्य रूट्स की ट्रेनों में भी ये कोच जोड़े जाएंगे। हाईटेक कोच के जुड़ने से लाखों यात्रियों को एसी कोच में सस्ते सफर का आनंद मिलेगा।

लखनऊ मेल और दिल्ली-लखनऊ में जोड़े जाएंगे कोच
रेलवे की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, जल्द ही ट्रेन नंबर 02429/02430 नई दिल्ली-लखनऊ एसी स्पेशल और ट्रेन नंबर 02229/02230 लखनऊ मेल में इस नए 3AC इकोनॉमी कोच जोड़े जाएगा। बता दें, खास खूबियों वाले इन कोचों को रेलवे कोच फैक्ट्री कपूरथला ने तैयार किया है।

अपनी सेवाएं देने के लिए 50 नए इकोनॉमी कोच तैयार
रेल मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्ट्री में तैयार किए गए 50 नए इकोनॉमी कोच मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हैं। तो वहीं, एसी थ्री इकोनॉमी के सात कोच एनसीआर को मिले हैं। दो कोच सोमवार से प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस में लगा दिए गए।

खास सुविधाओं से लैस है यह कोच
एस थ्री इकोनॉमी कोच हाईटेक सुविधाओं से लैस है। इसमें ऊपर की सीट पर चढ़ने के लिए आराम दायक सीढ़ियों के साथ टच फ्री बॉयो टॉयलेट की सुविधा दी गई है। इस कोच को अधिकतम 160 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ाया जा सकता है। इस कोच में प्रवेश और एक व्हील चेयर पर दिव्यांगों के अनुकूल शौचालय के प्रावधान किए गए हैं, जो कि एक नई पहल है। आरामदायक सफर के लिए हर सीट पर एसी की सुविधा हो, इसका ध्यान रखा गया है। इतना ही नहीं, कोच में दोनों हिस्सों में मुड़ने योग्य स्नैक टेबल, चोट न पहुंचाने वाली जगह और पानी की बोतल व मोबाइल फोन रखने के लिए बेहतर यात्री सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रत्येक बर्थ के लिए व्यक्तिगत रीडिंग लाइट और यूएसबी चार्जिंग पॉइंट दिए गए हैं।
फायर प्रूफ है ये नया कोच
कोच में कोविड को देखते हुए ऑटोमेटिक बॉश बेसिन की सुविधा है, जिसमें पैर से दबाकर पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह सभी नए कोच फायर प्रूफ हैं। रेल मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, आग से बचाव के लिए भी इस कोच में ऑटोमेटिक फायर डिटेक्शन सिस्टम लगाया गया है। अगर कहीं आग लगती है तो ऐसी परिस्थिति में अपने आप ट्रेन रुक जाएगी।

जानें क्या कहा महिला यात्री ने
हाईटेक सुविधाओं से लैस एस थ्री इकोनॉमी कोच में सफर करने वाली एक महिला यात्री ने बताया कि बर्थ काफी मुलायम और अच्छा है। इस कोच में सारी सुविधाएं। बाकी ट्रेनों से इस कोच में काफी अच्छी सुविधाएं है और ये कोच महिलाओं और सीनियर सिटीजन के लिए काफी अच्छा है।












Click it and Unblock the Notifications