सरकार ने की तैयारी, बढ़ेगा राजधानी,दूरंतो और शताब्दी का किराया
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने देश की तीन प्रमुख ट्रेनों में किराया बढ़ाने की घोषणा कर दी है।

अब ट्रेन के टिकट के हिसाब से रेलवे किराया वसूल करेगा। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक इन तीन प्रमुख ट्रेनों का किराया हर 10 फीसदी टिकट बेचने के बाद बढ़ता जाएगा।
नया फेयर सिस्टम
रेल मंत्रालय के मुताबिक अब फ्लेक्सी फेयर सिस्टम को लांच करने जा रहा है।
इस सिस्टम के मुताबिक सीटों की बुकिंग के आधार पर ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी की शुरुआत होने जा रही है। यानी जैसे-जैसे सीटें बुक होती जाएंगी, वैसे-वैसे बाकी बची सीटों का किराया बढ़ता जाएगा।
10 फीसदी होगी बढ़ोतरी
इसके तहत हर 10 प्रतिशत सीटें भरने के बाद टिकट के कीमतों में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।
इस तरह कम सीटें उपलब्ध होने पर यात्रियों को सीट के लिए अधिक पैसे खर्च करने होंगे। हालांकि टिकट कितने रुपए का अधिकतकम होगा। इसे भी निर्धारित किया जाएगा।
यह नया नियम हाई-स्पीड और राजधानी एवं शताब्दी जैसी अधिक मांग वाली ट्रेनों में लागू होगा। टैरिफ रेलवे बोर्ड के सदस्य मोहम्म्द जमशेद ने बताया कि फ्लेक्सी फेयर सिस्टम को रेलवे 9 सितंबर से लागू करने जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications