अनलॉक की आहट के साथ रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों को आगे बढ़ाया, बुकिंग आज से शुरू, देखें लिस्ट
नई दिल्ली, 30 मई: पूरा देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है, जिस वजह से कई राज्यों ने अपने यहां लॉकडाउन लागू कर रखा है। इसका सीधा असर ट्रेनों के संचालन पर भी देखने को मिल रहा है। अब कोरोना केस कम होने पर उम्मीद जताई जा रही है कि जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होगी। इसको देखते हुए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। जिसके तहत यात्रियों की सुविधा के लिए महाराष्ट्र, बिहार और गुजरात रूट पर 5 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
Recommended Video

किराया भी होगा 'स्पेशल'
पश्चिम रेलवे के मुताबिक यात्रियों की डिमांड को पूरी करने के लिए 5 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है, जिसकी बुकिंग आज यानी 30 मई से शुरू हो गई। ये सभी ट्रेनें विशेष किराए पर चलेंगी। मामले में पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच ट्रेनों का संचालन तो हो रहा है, लेकिन इस दौरान प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा। बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों को रेलवे यात्रा करने से रोक सकता है।

मुंबई-बिहार रूट पर फेरा बढ़ा
- ट्रेन नंबर 09049 मुंबई सेंट्रल-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन के फेरों को बढ़ा दिया गया है। ये ट्रेन अब 1, 3, 5 और 7 जून 2021 को चलेगी। इसके चलते ट्रेन नंबर 09050 समस्तीपुर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन अब 3, 5, 7 और 9 जून 2021 को चलेगी।
- मुंबई से बिहार जाने वालों के लिए भी अच्छी खबर है। ट्रेन नंबर 09117 मुंबई सेंट्रल-भागलपुर के फेरों को भी बढ़ा दिया गया है। ये ट्रेन अब 4 जून 2021 को भी चलेगी, जबकि भागलपुर से मुंबई आने वाली 09118 7 जून को आएगी।
- ट्रेन नंबर 09087 उधना-छपरा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के फेरे यात्रियों की मांग को देखते हुए बढ़ा दिए गए हैं। ये 4 जून को चलेगी। वहीं छपरा से उधना आने वाली ट्रेन 6 जून को आएगी।

इन दो ट्रेनों के भी फेरे बढ़े
- ट्रेन नंबर 09521 राजकोट-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन अब 2 जून 2021 को भी चलेगी, जबकि इसकी राजकोट से वापसी 5 जून 2021 को होगी।
- रेलवे ने ट्रेन नंबर 09011 उधना-दानापुर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन को भी एक दिन बढ़ाया है। अब ये ट्रेन 31 मई को उधना से दानापुर जाएगी, जबकि 2 जून को इसकी वापसी होगी।












Click it and Unblock the Notifications