कोरोना की दूसरी लहर में रेलवे ने कैसे की 35.47 करोड़ की एक्सट्रा कमाई, जानिए

भारतीय रेलवे ने पिछले 6 महीनों के दौरान टिकट बिक्री के अलावा 35 करोड़ रुपए की अतिरिक्त कमाई की है।

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर: कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान जब देशभर में ज्यादातर आर्थिक गतिविधियों पर रोक लगी तो भारतीय रेलवे ने भी अपनी गैर-रिजर्व सेवाओं को रोक दिया। हालांकि कोरोना वायरस के मामले कम होने के बाद जून में एक बार फिर से रेलवे की कई सेवाओं को शुरू किया गया है। इस बीच भारतीय रेलवे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल रेलवे ने अप्रैल 2021 से 12 अक्टूबर 2021 के बीच 35.47 करोड़ रुपए की अतिरिक्त कमाई की। रेलवे ने यह कमाई उन लोगों से की, जिन्होंने बिना टिकट यात्रा से लेकर ट्रेन में यात्रा से जुड़े कई नियमों का उल्लंघन किया।

मास्क ना पहनने पर वसूले गए 1.63 करोड़ रुपए

मास्क ना पहनने पर वसूले गए 1.63 करोड़ रुपए

दक्षिणी रेलवे ने गुरुवार को एक बयान जारी करते हुए बताया, 'अप्रैल 2021 से 12 अक्टूबर के बीच ट्रेन में बिना टिकट यात्रा और दूसरे नियमों के उल्लंघन के कुल 7.12 लाख केस दर्ज हुए और यात्रियों से 35.47 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला गया है। इसके अलावा 1.63 करोड़ रुपए उन लोगों से जुर्माने के तौर पर वसूले गए, जो यात्रा के दौरान बिना मास्क पाए गए। रेलवे के मुताबिक, मास्क ना पहने पर 32,624 लोगों पर 500-500 रुपए का जुर्माना लगाया गया था।'

किस शहर में वसूला गया सबसे ज्यादा जुर्माना

किस शहर में वसूला गया सबसे ज्यादा जुर्माना

अपने बयान में रेलवे ने बताया कि दक्षिणी रेलवे डिवीजन के तहत चेन्नई में लोगों ने सबसे ज्यादा नियमों का उल्लंघन किया और यहां 12.78 करोड़ की रकम जुर्माने के तहत वसूली गई। इसके बाद दूसरे नंबर पर केरल का तिरुवनंतपुरम रहा, जहां जुर्माने के तहत करीब 6.05 करोड़ रुपए रेलवे के खाते में आए। इसके अलावा पलक्कड़ डिवीजन ने भी जुर्माने से 6.05 करोड़ रुपए कमाए। वहीं, मदुरै, सलेम और थिरुचिरापल्ली डिवीजनों में जुर्माने के तहत 4.16 करोड़ रुपए, 4.15 करोड़ रुपए और 2.81 करोड़ रुपए वसूले गए।

12 अक्टूबर को टूटे सबसे ज्यादा नियम

12 अक्टूबर को टूटे सबसे ज्यादा नियम

रेलवे के मुताबिक, इन पिछले 6 महीनों के दौरान ट्रेन में सबसे ज्यादा नियम 12 अक्टूबर को ही टूटे और एक दिन के भीतर जुर्माने के तहत कुल 37 लाख रुपए भारतीय रेलवे के खाते में आए। आपको बता दें कि इस साल मार्च-अप्रैल के महीने में ही कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश में दस्तक दी थी। महामारी की इस दूसरी लहर में संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या 4 लाख तक गई और बड़ी संख्या में लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+