Railway Cancelled Trains List: अगले 2 महीनों तक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें, देख लें कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट
Railway Cancelled Trains List 2026: देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन की रफ्तार थाम दी है। कम विजिबिलिटी के कारण भारतीय रेलवे ने सुरक्षा की दृष्टि से एक बड़ा फैसला लेते हुए कई प्रमुख ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
उत्तर भारत की ओर जाने वाली 20 से अधिक ट्रेनें अब फरवरी के अंत और मार्च की शुरुआत तक पटरी पर नहीं उतरेंगी। यह खबर उन यात्रियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जिन्होंने पहले से रिजर्वेशन कराया हुआ था।

इन ट्रेनों को किया गया रद्द
- ट्रेन नंबर 22198 (वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता एक्सप्रेस): यह ट्रेन 27 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी।
- ट्रेन नंबर 22197 (कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस): यह सेवा 01 मार्च 2026 तक स्थगित कर दी गई है।
- ट्रेन नंबर 12327 (हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस): यात्रियों को 27 फरवरी 2026 तक यह ट्रेन नहीं मिलेगी।
- ट्रेन नंबर 12328 (देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस): इस ट्रेन का परिचालन 28 फरवरी 2026 तक बंद रहेगा।
- ट्रेन नंबर 14003 (मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस): यह एक्सप्रेस 28 फरवरी 2026 तक कैंसिल है।
- ट्रेन नंबर 14004 (नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस): इसकी सेवाएं 26 फरवरी 2026 तक उपलब्ध नहीं होंगी।
- ट्रेन नंबर 14523 (बरौनी-अम्बाला हरिहर एक्सप्रेस): यह ट्रेन 26 फरवरी 2026 तक नहीं चलेगी।
- ट्रेन नंबर 14524 (अम्बाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस): इसे 24 फरवरी 2026 तक के लिए कैंसिल किया गया है।
- ट्रेन नंबर 14617 (पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस): यह 02 मार्च 2026 तक रद्द रहेगी।
- ट्रेन नंबर 14618 (अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस): इसका परिचालन 28 फरवरी 2026 तक बंद है।
- ट्रेन नंबर 15903 (डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस): यह ट्रेन 27 फरवरी 2026 तक कैंसिल कर दी गई है।
- ट्रेन नंबर 15904 (चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस): यात्रियों को 01 मार्च 2026 तक इंतजार करना होगा।
- ट्रेन नंबर 15620 (कामाख्या-गया एक्सप्रेस): यह 23 फरवरी 2026 तक रद्द है।
- ट्रेन नंबर 15619 (गया-कामाख्या एक्सप्रेस): इसकी सेवाएं 24 फरवरी 2026 तक बंद रहेंगी।
- ट्रेन नंबर 15621 (कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस): यह एक्सप्रेस 26 फरवरी 2026 तक कैंसिल रहेगी।
कोहरे का सफर पर असर
ठंड के मौसम में घना कोहरा रेल परिचालन के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरता है। दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में दृश्यता (Visibility) शून्य के करीब पहुंचने के कारण रेलगाड़ियों की औसत गति काफी धीमी हो गई है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने उन रूट्स पर ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है जहाँ कोहरे का प्रभाव सबसे अधिक है। इससे न केवल दैनिक यात्रियों, बल्कि लंबी दूरी का सफर करने वाले लोगों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढे़ं: Bengaluru to West Bengal Train: खुशखबरी, बेंगलुरु से बंगाल के लिए जल्द शुरू हो रही नई सुपरफास्ट ट्रेन
इन शहरों के यात्री होंगे प्रभावित
इस फैसले का सबसे ज्यादा असर बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। रेलवे की लिस्ट के अनुसार, पटना, हावड़ा, अमृतसर, और प्रयागराज जैसे व्यस्त रूटों की अहम गाड़ियां बंद कर दी गई हैं। खास तौर पर बरौनी, गया और पूर्णिया कोर्ट जैसे स्टेशनों से जुड़ने वाली ट्रेनें रद्द होने से बिहार जाने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे अपनी यात्रा की योजना वैकल्पिक साधनों या अन्य चालू ट्रेनों के आधार पर ही बनाएं।
ये भी पढ़ें: Trains Delayed Due to Fog: कोहरे के प्रकोप से स्पीड पर लगा ब्रेक! 80 से ज्यादा ट्रेन लेट, ये रही पूरी लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications