मनमोहन सिंह ने किया 8 बार अमेरिकी दौरा लेकिन 26 जनवरी पर ओबामा को नहीं बुलाया

नयी दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अपने कार्यकाल में दूसरी बार भारत के दौरे पर आ रहे है। अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे के सात ही दुनिया के दो बड़े लोकतंत्रों के बीच रिश्ते की मजबूत शुरुआत हो रही है। जानकारों का मानना है कि इस दौरे से दोनों देशों के संबंध आगे बढ़ेंगे। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अमेरिका का दौरा कर चुके हैं।

जिस रफ्तार से भारत और अमेरिका के संबंध बढ़े है उससे अमेरिका-भारत रणनीतिक साझीदारी की गति तेज हुई है। हलांकि ऐसा नहीं है कि सिर्फ मोदी ही इस रिश्ते की पहल कर रहे हैं। अब तक भारत के 9 प्रधानमंत्री दुनिया के सबसे ताकतवार देश का दौरा कर चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा बार अमेरिकी दैरे का रिकॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नाम पर है।

मनमोहन सिंह ने अपने शासनकाल में 8 बार अमेरिका का दौरा किया। आपको हम उन 9 भारतीय प्रधानमंत्रियों के बारे में बताते हैं जिन्होंने अमेरिका दौरा कर दोनों देशों के बीच के संबंधों को और मजबूती दी।

पहले पीएम जो गए अमेरिका

पहले पीएम जो गए अमेरिका

पंडित नेहरु पहले प्रधानमंत्री थे जो अमेरिका बतौर प्रधानमंत्री गए। सब से पहली बार 11 अक्टूबर 1949 को नेहरु अमेरिका दौरे पर गए। उस वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी एस ट्रूमान ने उन्हें आमंत्रित किया था। इसके बाद 1956 और 26 सितंबर 1960 को नेदरु तीसरी बार अमेरिकी दौरे पर गए।

तीन बार बतौर पीएम अमेरिका गई

तीन बार बतौर पीएम अमेरिका गई

देश की पहली महिला पीएम बनने के बाद इंदिरा गांधी तीन बार अमेरिका के दैरे पर गई। पहली बार 1966 में उन्होंने अमेरिका का दौरा किया और दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध स्थापित करने की कोशिश की। 1976 में उन्होंने दूसरी बार दौरा किया। उनका आखिरी दौरा 27 जुलाई 1982 को था।

सिर्फ एक बार किया अमेरिका का दौरा

सिर्फ एक बार किया अमेरिका का दौरा

पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई एक बार अमेरिकी का दौरे पर गए। उनका आधिकारिक अमेरिकी दौरा 1978 में था।

दोस्ती का बढ़ाया हाथ

दोस्ती का बढ़ाया हाथ

राजीव गांधी बतौर प्रधानमंत्री 1985 में अमेरिका के दौरे पर गए। अमेरिका दौरे के दौरान उन्होंने दुनिया के सामने भारत-अमेरिका के बीच संबंध को मजबूती से रखा। उन्होंने दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों के रास्ते आसान कर दिए।

बढ़ाया दोनों देशों के बीच संबंध

बढ़ाया दोनों देशों के बीच संबंध

बतौर प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव ने 1992 में पहली बार अमेरिकी दौरा किया। उसके बाद दूसरी बार 1994 में वो फिर से अमेरिकी दौरे पर गए। अपने अमेरिका दौरे के दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच दोस्ती का संबंध स्थापित किया। 1995 में जब पी वी नरसिम्हा राव प्रधानमंत्री थे तब दोनों देशों के बीच परमाणु परीक्षण सबसे अहम मुद्दा बना था।

संयुक्त राष्ट्र संघ की मीटिंग में हुए शामिल

संयुक्त राष्ट्र संघ की मीटिंग में हुए शामिल

इंद्र कुमार गुजराल ने 1997 में न्यूयार्क का दौरा किया। वो संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक ममें शामिल हुए। उन्होंने उस वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन से मुलाकात की।

4 बार किया अमेरिका का दौरा

4 बार किया अमेरिका का दौरा

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 4 बार अमेरिका का दौरा किया। उन्होंने 2000, 2002, 2003 में अमेरिका का दौरा किया। 13 सितंबर 2000 में वायपेयी ने अमेरिकी ऱाष्ट्रपति जार्ज बुश के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ की जनरल ऐंसबली को संयुक्त रुप से संबोधित किया था।

सबसे ज्यादा बार अमेरिका दौरे का रिकॉर्ड

सबसे ज्यादा बार अमेरिका दौरे का रिकॉर्ड

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नाम पर सबसे ज्यादा बार अमेरिका दौरे का रिकॉर्ड रहा है। मनमोहन सिंह ने 8 बार अमेरिका का दौरा किया। हलांकि दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध को बनाने में उनका ये दौरा कामयाब साबित रहा है। मनमोहन सिंह ने सितंबर 2004, जुलाई 2005, सितंबर 2008, अप्रेल 2010, सितंबर 2013 में अमेरिका का दौरा किया। इसके अलावा जी-20 सम्मेलन में वो दो बार शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+