Good News: अब भारतीय डाक विभाग जारी करेगा डेबिट कार्ड
नई दिल्ली। भारतीय डाक खाता धारकों के लिए एक खुशखबरी है.. अब भारतीय डाक विभाग अपने खाता धारकों के लिए डेबिट कार्ड जारी करने वाला है, खबर आ रही है कि नकदी प्रबंधन और भुगतान समाधान कंपनी सीएमएस इंफो सिस्टम्स के साथ भारतीय डाक विभाग ने एक करार किया है।

जिसके तहत अब भारतीय डाक खाता धारकों के लिए डेबिट कार्ड दिये जायेंगे जिसके तहत उन्हें पैसे का लेन-देन करने में बिल्कुल दिक्कत नहीं होगी। अब पूरे देश में बैंकों की तरह पोस्ट ऑफिस के भी एटीएम होंगे। भारती डाक विभाग की ओर से कही गया है कि पहले डेबिट कार्ड का उपयोग सिर्फ डाक विभाग के एटीएम में ही होगा। बाद में सुविधा बढ़ाए जाने के बाद यह कार्ड अन्य एटीएम पर भी उपयोग किया जा सकेगा।
डाक विभाग के इस कदम से सबसे ज्यादा खुश वो युवागण होंगे जो कि एटीएम और डेबिट कार्ड की सुविधा ना हो पाने की वजह से पोस्टऑफिस में ज्यादा और अच्छा ब्याज मिलने के बाद भी अपना खाता नहीं खुलवाते थे। निश्चित तौर पर डाक विभाग का यह एक सराहनीय कदम है।












Click it and Unblock the Notifications