जापान में भारतीय मूल के 'योगी' ने किया धमाल, चुनाव जीतकर रच दिया इतिहास

नई दिल्ली। भारतीय मूल के एक जापानी व्यक्ति ने टोक्यो में वार्ड असेंबली चुनाव जीतकर रिकॉर्ड बना दिया है। ये चुनाव 21 अप्रैल को हुआ था और इसमें जापान में संयुक्त स्थानीय चुनावों के लिए वोटिंग हुई थी। वार्ड असेंबली चुनाव में जीत दर्ज करने वाले इस भारतीय को लोग प्यार से 'योगी' बुलाते हैं। योगी जापान के चुनाव में जीत हासिल करने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति हो गए हैं।

इदोगावा वार्ड से जीता चुनाव

इदोगावा वार्ड से जीता चुनाव

जापान की कांस्टीटयूशनल डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थन से योगी ने चुनाव जीता। चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद योगेंद्र ने कहा कि वह जापानी और विदेशियों के मध्य पुल का काम करना चाहते हैं। इदोगावा वार्ड टोक्यो का ऐसा इलाका है जहां सबसे अधिक भारतीय रहते हैं। टोक्यो के इस वार्ड में 4300 से अधिक भारतीय रहते हैं।

मूल रुप से पुणे के रहने वाले हैं योगेंद्र

मूल रुप से पुणे के रहने वाले हैं योगेंद्र

मूल रुप से पुणे के रहने वाले और जापान की नागरिकता ले चुके 41 साल के पुराणिक योगेंद्र को 2,26561 वोटों में से 6,447 मत प्राप्त हुए। जापान में रहने वाले कुल भारतीयों की संख्या करीब 34 हजार है। इस वार्ड में चीनी और कोरिया मूल के लोग भी बड़ी संख्या में रहते हैं। योगी साल 1997 में जापान आए थे जब वह यूनिवर्सिटी के छात्र थे। वे दो साल के बाद वापस आए और साल 2001 में इंजीनियर के रूप में काम करने लगे। बाद में उन्होंने बैंक और दूसरी कंपनियों में काम किया।

भारतीय मूल के जापानी नागरिक की पहली जीत

भारतीय मूल के जापानी नागरिक की पहली जीत

योगेंद्र इदोगावा वार्ड में साल 2005 से रह रहे हैं और भारतीयों के बीच इनकी अच्छी पकड़ बन गई है। जापान की नागरिकता ले चुके योगेंद्र राजनीति में भी किस्मत आजमाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जापान के चुनाव में भारतीय मूल के जापानी नागरिक की ये पहली जीत है।

ये भी पढ़ें- वाराणसी लोकसभा सीट का समीकरण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+