ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल की डेंटिस्ट की चाकुओं से गोदकर हत्या, सूटकेस में मिला शव
नई दिल्ली। भारतीय मूल की 32 साल की डेंटिस्ट का शव ऑस्ट्रेलिया में एक सूटकेट में बरामद हुआ है। दरअसल वे कुछ दिन पहले सिडनी के एक काफी बिजी इलाके से संदिग्ध हालातों में लापता हो गई थीं। पुलिस के अनुसार प्रीति रेड्डी नाम की इस महिला के शव ईस्टर्न सिड्नी स्ट्रीट में पार्क उनकी कार के भीतर सूटकेस में मिला है। वहीं महिला के एक्स ब्वॉयफ्रेंड की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार रेड्डी को आखिरी बार रविवार को मैकडोनल्ड की लाइन में इंतजार करते देखा गया था।
इसके बाद मंगलवार को पुलिस को उनकी कार किंग्सफोर्ड में स्ट्रैंचन लेन में मिली जिसके अंदर एक सूटकेस में उनका शव रखा हुआ था।महिला के शव को कई बार चाकुओं से गोदा गया था। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को वे अपने एक्स ब्वायफ्रेंड के साथ सिडनी के मार्केट स्ट्रीट में एक होटल में रुकी थीं।
रेड्डी ने आखिरी बार 11 बजे सुबह रविवार को अपने घर पर बात की थी वो सेंट लियोनार्डो में कोई डेंटल कांफ्रेस में जा रही थीं। उन्होंने कहा कि वे नाश्ते के बाद घर जाएंगी लेकिन वे नहीं आईं तो परिवार ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस को रेड्डी के कलीग्स ने बताया कि उनके गायब होने की जानकारी के बाद से वे डरे हुए थे और चैन से सो भी नहीं पा रहे थे। रेस्टोरेंट के सीसीटीवी में रेड्डी को अकेला देखा गया।
यह भी पढ़ें- पेंशन के लिए दामाद ने की रिटायर्ड सैन्य कर्मी की हत्या, कुचल दिया सिर