मिस्र में पिरामिड के सामने मैरिज, गेस्ट के लिए प्राइवेट जेट...अंबानी वेडिंग्स से कम नहीं इस भारतीय मूल की शादी
Ankur Jain Wedding With WWE star Erika Hammond: अंबानी परिवार आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है। हालही में मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत का पहला प्री-वेडिंग फंक्शन बड़ी लग्जरी स्टाइल में आयोजित किया गया था। अब इस भारतीय मूल के अरबपति की शादी चर्चा में छा गई है।
बिल्ट रिवार्ड्स के सीईओ अंकुर जैन और पूर्व WWE रेसलर एरिका हैमंड दोनों शादी के पवित्र बंधन में 26 अप्रैल को बंध गए। दोनों ने 130 मेहमानों की मौजूगी में मिस्र में ग्रेट पिरामिड के सामने शादी की। मेहमानों के लिए प्राइवेट जेट की व्यवस्था की। प्री-वेडिंग के लिए अफ्रिका के जंगल सफारी को चुना। इस लिहाज से, अंकुर जैन की शादी किसी अंबानी परिवार की शादी से कम नहीं थी।

130 लोगों की गेस्ट लिस्ट में ये हस्तियां
लांस बैस, माइकल टर्चिन, रॉबिन थिके, 'शार्क टैंक' निवेशक केविन ओलेरी और उनकी पत्नी लिंडा, प्रभावशाली सेरेना केरिगन जैसी कुछ सबसे बड़ी हस्तियां शामिल थीं।
मेहमानों के लिए प्राइवेट जेट, शादी पर थी ये थीम
बताया जा रहा है कि मेहमानों को मिस्र एयर की एक प्राइवेट जेट से काहिरा विवाह स्थल तक ले जाया गया। हालांकि, उनके प्राइवेट जेट को दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने कुछ देर के लिए रोक दिया था। लेकिन, आखिरकार वे अपना स्वागत समारोह तीन घंटे देरी से पूरा करने में सफल रहे।
अमेरिकी साप्ताहिक पत्रिका पीपल के मुताबिक, नवविवाहित जोड़े ने पिछली रात भोर तक पार्टी की थी। 34 वर्षीय दूल्हे अंकुर जैन ने कहा कि हमने सुबह 5 बजे तक पार्टी की और यह सबसे अच्छी नाइट रही। मुहम्मद अली पैलेस में आयोजित इस कार्यक्रम की थीम 'मॉर्डन कैरियो' थी और इसमें बेली और फायर नर्तक शामिल थे।
जैन ने अंतरिक्ष में शादी करने की बनाई थी योजना
एरिका द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीरों में जोड़े को मेहमानों के साथ पार्टी करते हुए और एरिका को शानदार ड्रेस में देखा गया। इस जोड़े ने अंतरिक्ष में शादी करने की योजना बनाई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि जैन ने मूल रूप से अंतरिक्ष में शादी करने की योजना बनाई थी। हालांकि, एरिका के इसके लिए बहुत उत्सुक नहीं होने के कारण योजना को स्थगित कर दिया गया था।
कहां, कब और कैसे हुई थी मुलाकात?
मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, अंकुर और एरिका की मुलाकात जिम में रंबल बॉक्सिंग वर्कआउट करने के दौरान हुई थी। यहां एरिका एक फिटनेस ट्रेनर थी। फिटनेस की ट्रेनिंग देते हुए दोनों के बीच केमिस्ट्री बन गई। देखते ही देखते दोस्ती प्यार में बदल गई और शादी तक पहुंच गई।
अफ्रीका का जंगल सफारी बना प्री-वेडिंग लोकेशन
शादी से पहले दोनों ने प्री-वेडिंग का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के जंगल सफारी को चुना। जहां जंगल सफारी में एक रात का 1 कमरे का खर्च करीब 1.7 लाख रुपए है।












Click it and Unblock the Notifications