Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

‘घबराएं नहीं, ईंधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध', ऑपरेशन सिंदूर के बीच इंडियन ऑयल का बयान, जानें पूरा मामला

Operation Sindoor Indian Oil: भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच देश में अफवाहों का बाजार गर्म है जो लोगों को भ्रमित कर रहा है। इस तरह सोशल मीडिया पर एक अफवाह फैल रही कि देश में तेल की कमी है जिसके बाद से पैट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

लोगों में फैलते भ्रम को देखते हुए देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने शुक्रवार, 9 मई को देशवासियों से अपील की है।

Operation-Sindoor-Indian-Oil

IOCL ने कहा है कि पूरे देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद है और आपूर्ति पूरी तरह से सुचारु रूप से काम कर रही है। कंपनी ने जनता से पैनिक बाइंग (घबराकर खरीदारी) तेल और ईंधन स्टॉक करने से बचने की अपील की है।

Operation Sindoor: अपवाहों के बीच इंडियन ऑपल की अपील

इंडियन ऑयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए कहा, "IndianOil के पास पूरे देश में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और हमारी सप्लाई लाइन सामान्य रूप से कार्य कर रही है। घबराकर खरीदारी करने की कोई आवश्यकता नहीं है-पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सभी आउटलेट्स पर उपलब्ध हैं। कृपया शांत रहें और अनावश्यक भीड़ से बचें, ताकि हम आपकी बेहतर सेवा कर सकें। इससे हमारी आपूर्ति बिना रुकावट के चलती रहेगी और सभी को निर्बाध ईंधन मिल सकेगा।"

यह बयान ऐसे समय में आया है जब बीते तीन दिनों में सोशल मीडिया पर कुछ भ्रामक और झूठी खबरों के वायरल होने के बाद देश के कुछ हिस्सों में जरूरी वस्तुओं और ईंधन की घबराकर खरीदारी की घटनाएं सामने आई हैं। सरकार ने इन संदेशों को फर्जी बताया है और नागरिकों से संयम बरतने की अपील की है।

ईंधन क्षेत्र से जुड़े सूत्रों ने जानकारी दी है कि फिलहाल देश में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और घबराहट में खरीदारी के मामले भी छिटपुट रूप में ही सामने आए हैं। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की अफवाहों पर नियंत्रण अत्यंत आवश्यक है क्योंकि इससे खुद आपूर्ति पर असर पड़ सकता है और ईंधन संकट की स्थिति बन सकती है।

Petrol Panic Buying: देश में कितने पेट्रोल पंप?

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में लगभग 96,000 पेट्रोल पंप हैं, जो देश के कोने-कोने में फैले हुए हैं। इनमें से अकेले इंडियन ऑयल के 40,000 से अधिक पेट्रोल पंप हैं, जबकि भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के पास 24 हजार पंप हैं।

इसके साथ ही हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के पास भी 24,000 पेट्रोल पंप हैं। निजी क्षेत्र की कंपनियाँ जैसे रिलायंस इंडस्ट्रीज, नायरा एनर्जी और शेल मिलकर करीब 9,000 आउटलेट्स संचालित करती हैं।

वहीं अगर LPG की बात करें तो देश में 25,000 से अधिक एलपीजी वितरक हैं, जिनमें से 13,000 इंडियन ऑयल के हैं। बाकी के LPG डिस्ट्रिब्यूटर पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अंतर्गत आते हैं।

Operation Sindoor: सीमा पर तनाव से फैली अफवाह

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव तब और बढ़ गया जब बुधवार को भारत ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित नौ आतंकवादी ठिकानों पर 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत जवाबी कार्रवाई करते हुए हमले किए। इन हमलों के बाद भारत-पाक के बीच तनाव और अधिक बढ़ गया है। गुरुवार रात सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और अन्य हमलों की खबरें आईं, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने सभी हमलों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया।

तनाव के कारण सीमावर्ती राज्यों-पंजाब, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में ब्लैकआउट (बिजली बंद) की स्थिति रही और कई स्थानों से पैनिक बाइंग की खबरें आईं, जहां लोग पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगाकर ईंधन और आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी करने लगे। ऐसे माहौल में इंडियन ऑयल और अन्य कंपनियों द्वारा यह आश्वासन जनता में भरोसा बहाल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विशेषज्ञों ने भी कहा है कि अफवाहों से उपजी घबराहट की स्थिति खुद ही आपूर्ति तंत्र को बाधित कर सकती है, इसलिए सरकार और कंपनियों की ओर से समय पर दी गई जानकारी अत्यंत आवश्यक है। नागरिकों से यह अपील की गई है कि वे संयम और धैर्य से काम लें, किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और केवल आवश्यकता अनुसार ही खरीदारी करें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+