क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

हिंद महासागर में बढ़ीं चीन और पाकिस्‍तान की गतिविधियां, Indian Navy हाई अलर्ट पर

Google Oneindia News

नई दिल्‍ली। भारत समेत दुनिया के कई देश इस समय कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई चुनौतियो से निपटने की कोशिशों में लगी हुई है, मगर चीन और पाकिस्‍तान अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है। चीन जहां से यह वायरस निकला, उसने हिंद महासागर में घुसपैठ की कोशिशें की हैं। इस क्षेत्र में चीन और पाकिस्तान की संदिग्ध गतिविधियां देखने के बाद भारतीय नौसेना सतर्क हो गई है। नौसेना ने इस क्षेत्र में जलीय और वायु निगरानी को बढ़ा दिया है।

indian-navy

सर्विलांस एयरक्राफ्ट रख रहे है नजर

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि हिंद महासागर में नजर रखने के लिए सैटेलाइट का भी सहारा लिया जा रहा है। भारतीय नौसेना को हिंद महासागर क्षेत्र में पाकिस्तानी नौसेना की शिप यारमुक की मौजूदगी का पता चला था। यह जहाज रोमानिया से लाल सागर के रास्ते पाकिस्तान लौट रहा है। इसके बाद इस क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।हिंद महासागर में चीन और पाकिस्तान की संदिग्ध गतिविधियां देखने के बाद भारतीय नौसेना सतर्क हो गई है। नौसेना ने इस क्षेत्र में जलीय और वायु निगरानी को बढ़ा दिया है। सूत्रों के हवाले से इस क्षेत्र में नजर रखने के लिए सैटेलाइट का भी सहारा लिया जा रहा है। वहीं, चीनी नौसेना के टाइप Y901 क्लास के टैंकर के होने के बारे में भी इंडियन नेवी को जानकारी मिली। इस टैंकर को मलेका स्‍ट्रेट्स से दाखिल होते ही इंडियन नेवी ने ट्रैक कर लिया था। नौसेना इसकी गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। नौसेना ने पी8आई सर्विलांस विमानों को भी खोजबीन के लिए तैनात किया है। वहीं तटरक्षक बल भी समुद्री सीमाओं पर चौकसी बनाए हुए है।

Comments
English summary
Indian Navy tracks Pakistani, Chinese Navy movements in sea.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X