भारतीय नौसेना ने किया ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, एक ही वार में लक्ष्य को किया तबाह

नई दिल्ली। चीन के साथ सीमा पर जारी तनाव के बीच भारत ने आज (18 अक्टूबर) एक और ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। भारतीय नौसेना ने यह टेस्ट स्वदेशी स्टील्थ विध्वंसक आईएनएस चेन्नई (INS Chennai) से किया। परीक्षण के दौरान मिसाइल से अरब सागर में रखे एक लक्ष्य पर निशाना साधा किया जिसे सफलता पूर्वक हिट किया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की रफ्तार आवाज की गति से भी 2.8 गुना तेज है, इनसे पिन पॉइंट सटीकता के साथ अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक तबाह किया।

Indian Navy successfully tests BrahMos supersonic cruise missile

गौरतलब है कि भारत अपने दुश्मनों से निपटने के लिए लगातार सैन्य शक्तियों को मजबूत करने में लगा हुआ है। इसी क्रम में रविवार को चेन्नई में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। ब्रह्मोस प्राइम स्ट्राइक हथियार के रूप में नेवल सर्फेस लक्ष्यों को लंबी दूरी तक निशाना बनाकर युद्धपोतों की अजेयता सुनिश्चित करेगा। मिसाइल का सफल परीक्षण देश के लिए एक बड़ी कामयाबी है। बता दें कि इससे पहले रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने 30 सितंबर को ओडिशा में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया था।

Missile system को लेकर DRDO चीफ ने कही ये बात
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के प्रमुख जी सतीश रेड्डी ने गत बुधवार को भारत के मिसाइल सिस्टम के पूरे होने को लेकर बहुत बड़ी जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगले-4-5 वर्षों में डीआरडीओ भारतीय सशस्त्र सेना को अपना अपना पूरा मिसाइल सिस्टम तैयार करने में मदद कर सकता है। रेड्डी ने कहा कि 'इन सभी चीजों पर काम करने में और पूरे मिसाइल सिस्टम को वास्तविक बनाने में हमें संभत: 4 से 5 साल लग जाएंगे, जो कि काफी अच्छी दूरी तक काम करने में सक्षम होगा।' स्वदेश में विकसित रुद्रम-1 समेत पिछले दो महीनों में भारत ने 10 मिसाइलों का परीक्षण किया है। रुद्रम-1 एक एंटी-रेडिएशन मिसाइल है, जो दुश्मनों के रडार को पकड़ सकता है और विशेष तौर पर उन्हें निशाना बना सकता है, जो प्रतिरोध की पहली लहर को तोड़कर और भी ज्यादा नुकसान पहुंचाने के लिए जगह बनाने में मदद कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+