VIDEO: चीन से तनाव के बीच नौसेना के विध्वंसक पोत से लॉन्च हुई ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने सोमवार को स्वदेश निर्मित स्टील्थ विध्वंसक आईएनएस चेन्नई से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया। मिसाइल ने उच्च स्तरीय और बेहद जटिल युद्धाभ्यास करने के बाद लक्ष्य को सटीकता के साथ सफलतापूर्वक निशाना बनाया। नौ सेना की ओर इस परीक्षण को लेकर एक वीडियो भी जारी किया है। इस प्रकार विध्वंसक युद्धपोत भारतीय नौसेना का एक घातक प्लेटफॉर्म बन गया है।
भारत के डीआरडीओ ने रूस के एनपीओ मैशिनोस्ट्रोनिया (एनपीओएम) के साथ मिलकर तैयार किया है। ब्रह्मोस उन चुनिंदा सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों में शामिल हैं जो भारतीय वायुसेना और नौसेना के बेड़े में शामिल है। नए संस्करण का प्रपुल्शन सिस्टम, एयरफ्रेम, पावर सप्लाई समेत कई अहम उपकरण देश में ही विकसित किए गए हैं। यह मुख्य तौर पर पनडुब्बियों, जहाजों और नौकाओं को निशाना बनाने में मददगार साबित होगी।
'प्राइम स्ट्राइक हथियार' के रूप में ब्रह्मोस लंबी दूरी के टारगेट को निशाना बनाकर युद्धपोत की अजेयता को सुनिश्चित करेगा। ब्रह्मोस मिसाइल को भारत और रूस ने संयुक्त रूप से डिजाइन, विकसित और उत्पादित किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सफल परीक्षण के लिए भारतीय नौसेना, ब्रह्मोस और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की टीम को बधाई दी है।
वहीं, डीआरडीओ के चेयरमैन जी सतीश रेड्डी ने इस सफल आयोजन के लिए डीआरडीओ, ब्रह्मोस,, भारतीय नौसेना और उद्योग से जुड़ी टीम के सभी कर्मचारियों और वैज्ञानिकों का धन्यवाद किया है। डीआरडीओ ने टेस्ट सफल रहने पर कहा- ब्रह्मोस एक प्राइम स्ट्राइक वेपन है। इससे हमारे जंगी जहाजों को लंबी दूरी तक सतह से सतह पर वार करने में मदद मिलेगी।
पहली बार मालाबार युद्धाभ्यास में भारत के साथ शामिल होगा ऑस्ट्रेलिया, बढ़ी चीन की बेचैनी