इंडियन नेवी को मिले 90 और ऑफिसर्स, आईएनए कैडेट्स को मिली डिग्रियां
एझिमला। 27 मई को केरल के एझिमाला स्थित इंडियन नेवल एकेडमी यानी आईएनए में पासिंग आउट परेड का आयोजन हुआ।
इस पासिंग आउट परेड के दौरान 90 कैडेट्स को अलग-अलग कोर्सेज की डिग्रियां दी गई और इसके साथ ही ये कैडेट्स ऑफिसर्स बनकर इंडियन नेवी का हिस्सा बन गए।
आईएनएस के 90वें कोर्सेज का हिस्सा
ये सभी कैडेट्स आईएनएस के 90वें कोर्सेज का हिस्सा थे। परेड के दौरान आईआईएम अहमदाबाद के डायरेक्टर प्रोफेसर आशीष नंदा बतौर चीफ गेस्ट कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके अलावा रियर एडमिरल एमडी सुरेश, डिप्टी कमांडेंट और एकेडमी के इंस्ट्रक्टर रियर एडमिरल केएस वेणुगोपाल के अलावा कैडेट्स के पैरेंट्स और करीबी लोग भी पीओपी का हिस्सा थे।
इस दौरान सभी कैडेट्स को बी.टेक की डिग्रियां दी गई़ हैं। चार वर्ष की ट्रेनिंग के बाद कैडेट्स को डिग्रिंया दी गई हैं। ये बी.टेक डिग्रियां एआईसीटीई की ओर से मान्यता प्राप्त हैं।
डायरेक्टर आशीष नंदा ने सभी कैडेट्स को बधाई दी
आईआईएम के डायरेक्टर आशीष नंदा ने सभी कैडेट्स को बधाई दी और कहा कि उन्होंने अपने माता-पिता का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने ऑफिसर्स से कहा कि पूरी जिंदगी वह किसी न किसी नई चीजे को सीखने के लिए उत्सुक रहें।













Click it and Unblock the Notifications