Indian Navy Day: पीएम मोदी ने दी बधाई, जानें हर साल 4 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है भारतीय नौसेना दिवस

Indian Navy Day: पीएम मोदी ने दी बधाई, जानें हर साल 4 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है भारतीय नौसेना दिवस

Indian Navy Day 2020: भारतीय नौसेना दिवस (Indian Navy Day) की पीएम नरेंद्र मोदी सहित तमाम नेताओं ने बधाई दी है। हर साल 04 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। नेवी डे की शुरुआत 1971 के भारत और पाकिस्तान युद्ध में भारतीय नौसेना की जीत के जश्न के तौर पर मनाया जाता है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, "भारतीय नौसेना निडर होकर हमारे तटों की रक्षा करती है और जरूरत के समय मानवीय सहायता भी प्रदान करती है। भारतीय नौसेना दिवस की शुभकामनाएं।"

Recommended Video

    Indian Navy Day 2020: आज है भारतीय नौसेना दिवस, जानें इंडियन नेवी की ताकत | वनइंडिया हिंदी
    Indian Navy Day

    भारतीय नौसेना दिवस 4 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है?

    नौसेना दिवस देश में 4 दिसंबर को 1971 के भारत और पाकिस्तान युद्ध में भारतीय नौसेना की जीत के जश्न और बहादुरी को नमन करते हुए मनाया जाता है। पाकिस्तान की ओर से उनकी सेना ने 3 दिसंबर 1971 में भारत के हवाई क्षेत्र और सीमावर्ती इलाके में हमला किया था। इसी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच जंग की शरुआत हुई थी। भारत ने पाकिस्तान को जवाब देने के लिए 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' चलाया था।

    इसी 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' के तहत भारत नेवी ने 4 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान के कराची नौसैनिक अड्डे पर हमला किया था। जिसमें भारतीय नौसेना को सफलता मिली थी। इस जंग में पहली बार जहाज पर मार करने वाली एंटी शिप मिसाइल से हमला किया गया था। इसी जीत को ध्यान में रखते हुए हर साल भारत में 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है।

    जानिए भारतीय नौसेना का इतिहास

    भारतीय नौसेना की स्थापना भारत में 1612 में की गई थी। ईस्ट इंडिया कंपनी ने अपने शिप की सुरक्षा के लिए इसका बनाया था और इसका नाम रखा था, ''ईस्ट इंडिया कंपनी मरीन''। बाद में इसे रॉयल इंडियन नौसेना का नाम दिया गया था। देश की आजादी के बाद 1950 में नौसेना का गठन फिर से किया गया। इसे भारतीय नौसेना नाम दिया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+