वॉरशिप पर महिला अफसरों की तैनाती को इंडियन नेवी देगी मंजूरी

नई दिल्‍ली। भारतीय नौसेना की ओर से जल्‍द ही एक फैसला लिया जा सकता है जो भारतीय रक्षा क्षेत्र में एक नया इतिहास बन सकता है। इस साल की गणतंत्र दिवस की परेड पर जहां राजपथ पर नेवी की वुमेन आफिसर्स की एक टुकड़ी हिस्‍सा बनेगी तो वहीं जल्‍द ही वुमेन ऑफिसर्स की वॉरशिप पर तैनाती को नेवी की मंजूरी मिल सकती है।

indian-navy-flag

नेवी कर रही है विचार

नेवी इस पर काफी गंभीरता से विचार कर रही है। फिलहालअभी इस फैसले में कुछ वक्‍त लग सकता है। गणतंत्र दिवस की परेड में नेवी की वुमेन ऑफिसर्स की टुकड़ी को लेफ्टिनेंट कमांडर प्रिया जयकुमार लीड करेंगी।

148 नेवी ऑफिसर्स का कारवां राजपथ से गुजरेगा। परेड पर नौसेना की टुकड़ी की जिम्‍मेदारी संभालने वाले कमाडोर बीके मुंजाल की मानें तो वॉरशिप पर माहौल काफी अलग होता है।

वॉरशिप में हो रहा बदलाव

यहां पर सिर्फ मेल ऑफिसर्स के रहने की ही सुविधाएं होती हैं। अब जबकि नेवी वुमेन आफिसर्स के डेप्‍लॉयमेंट के बारे में सोच रही है तो इस बात की भी पूरी संभावना है कि नेवी वॉरशिप पर एकॉमोडेशन के डिजाइन में भी काफी बदलाव कर रही है।

मुंजाल की मानें तो नेपी के टॉप आफिसर्स इस प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं। इस बारे में फैसला जल्द आएगा। आपको बता दें कि आर्मी, एयरफोर्स और नेवी तीनों में वुमेल ऑफिसर्स को कमीशन तो मिलता है लेकिन अभी तक उन्‍हें कॉम्‍बेट मिशन पर नहीं भेजा जाता है।

मोदी की पहल

गणतंत्र दिवस परेड के इतिहास में पहली बार नेवी, एयरफोर्स और थलसेना की परेड में केवल महिलाओं की टुकड़ी राजपथ पर मार्च करेगी। नेवी के एक आला अफसर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से यह सुझाव आया था कि परेड के दौरान नारी शक्ति का प्रदर्शन किया जाए।

इसके लिए तीनों सेनाओं की महिला अधिकारी महीनों से तैयारी कर रही हैं। नौसेना की लेफ्टिनेंट कमांडर प्रिया ने बताया कि परेड की अगुआई करने की जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें काफी गर्व हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+