VIDEO: सुषमा स्वराज से मिलकर बोलीं हामिद अंसारी की मां, मेरा भारत महान
Recommended Video

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पेशावर सेंट्रल जेल से छूटकर आए भारतीय नागरिक हामिद नेहाल अंसारी ने दिल्ली में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की है। हामिद के साथ उनकी मां फौजिया, पिता नेहाल और भाई खैल अंसारी भी मौजूद थे। सुषमा से जब हामिद की इमोशनल मां फौजिया मिलीं तो उनके मुंह से निकल पड़ा, 'मेरा भारत महान।' हामिद को मंगलवार के जेल से रिहा किया गया था। हामिद, मुंबई के रहने वाले हैं और अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पाकिस्तान गए थे। दिल्ली पहुंचने पर हामिद ने कहा, 'मुझे घर वापस लौट कर काफी अच्छा लग रहा है और मैं इस समय काफी भावुक हूं।'

'सब मैडम ने किया है'
हामिद बुधवार को सुषमा से मिले और यहां पर विदेश मंत्री ने उन्हें प्यार से गले लगा लिया। हामिद की आंखों में आंसू थे तो उनकी मां भी अपने बेटे के वापस लौटने की खुशी को छिपा नहीं पा रही थीं। बेटे से मुलाकात के बाद जब सुषमा फौजिया से मुखातिब हुईं थीं तो उनके आंसू निकल आए। फौजिया ने खुशी के आंसू आंख में लिए सुषमा से कहा, 'मेरा भारत महान, सब मैडन ने किया है।' फौजिया ने मंगलवार को बेटे के सकुशल लौटने का श्रेय भारत और पाकिस्तान की सरकार को दिया था। हामिद, पाकिस्तान की पेशावर सेंट्रल जेल में बंद थे। मंगलवार को वह वाघा बॉर्डर के रास्ते देश पहुंचे हैं। उन्हें नवंबर 2012 में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
अंसारी के पास मिला था जाली पहचान पत्र
वाघा बॉर्डर पर हामिद की मां फौजिया और पिता नेहाल अंसारी बेटे को लेने पहुंचे थे। हामिद के माता-पिता तीन वर्ष बाद बेटे के जेल से आने की खबर पर काफी खुश हैं। उन्होंने कहा है कि उनके बेटे के इरादे गलत नहीं थे और वह नेक इरादों के साथ पाकिस्तान गए थे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उनके बेटे को सही वीजा लेकर पाकिस्तान जाना चाहिए था। सोमवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से बयान जारी किया गया था। भारत की ओर से बार-बार पाकिस्तान से इस बात का अनुरोध किया गया था कि अंसारी को भारतीय राजनयिक से मिलने दिया जाए।
-
PSL 2026: पीएसएल में मची भारी भगदड़! 9 विदेशी खिलाड़ियों ने दिया धोखा, देखें टूर्नामेंट छोड़ने वालों की लिस्ट -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
Pakistan Terrorism: आतंक की नई राजधानी बना पाकिस्तान! अफगानिस्तान और नाइजीरिया को भी छोड़ा पीछे -
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
IPL Throwback: पाकिस्तानी होकर भी खेला आईपीएल, बैन के बावजूद कैसे प्रीति जिंटा की टीम का हिस्सा बना यह खिलाड़ी -
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
Dhurandhar 2 Pakistan Viral Video: धुरंधर 2 का पाकिस्तान में 'खौफ'! ल्यारी में पुलिस ढूंढ रही RAW एजेंट -
Abdul Basit on India: 'हम दिल्ली-मुंबई को बनाएंगे निशाना', पाकिस्तान के पूर्व राजदूत अब्दुल बासित की गीदड़भभकी -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप












Click it and Unblock the Notifications