क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट, दोपहर में 4.52 मीटर तक उठ सकती हैं समंदर की लहरें

Google Oneindia News

मुंबई। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि गुरुवार को मुंबई में हाई टाइड आने की आशंका है। मुंबई में आज 1 बजकर 43 मिनट में 4.52 मीटर का हाई टाइड आ सकता है। जिसे लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान समंदर की लहरें 4.52 मीटर तक उठ सकती हैं। इस खतरे को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को समंदर के तट से दूर रहने की सलाह दी है। साथ ही तटीय इलाकों के पास रहने वालों लोगों को भी घरों से बाहर ना निकलने की सलाह दी गई है।

mumbai, imd, maharashtra, weather, weather news, weather update, high tide in mumbai, mumbai high tide, high tide, indian meteorological department, allert in mumbai, rainfall, मुंबई, महाराष्ट्र, हाई टाइड, मौसम, मौसम अपडेट, मुंबई में हाई टाइड, भारतीय मौसम विभाग, मौसम विभाग, बारिश, मुंबई में भारी बारिश

आपदा प्रबंधन और स्थानीय पुलिस की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। बता दें मुंबई के कई इलाकों में बारिश हो रही है। आज दिनभर बारिश रहने की आशंका है। कई स्थानों पर भारी बारिश के कारण जलभराव भी हो गया है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बृहन्मुंबई नगर निगम ने किसी भी प्रकार के नुकसान से बचने के लिए सावधानी बरतने को कहा है और कुछ जरूरी उपाय किए हैं। हालांकि अगले कुछ घंटों में मुंबई में भारी बारिश की आशंका नहीं है। लेकिन स्थानीय मौसम विभाग का कहना है कि यहां मध्यम बारिश हो सकती है। शहर में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है और जलभराव के कारण लोग काफी परेशान हैं।

बीते 24 घंटों के भीतर सांताक्रूज में 49 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं बांद्रा में 24 मिमी, राम मंदिर में 33 मिमी और महालक्ष्मी में 14 मिमी बारिश दर्ज हुई है। इसके अलावा ठाणे और नवी मुंबई में भी भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 घंटों में दक्षिणी महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, तेलंगाना और उत्तरी आंध्र प्रदेश में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश के साथ-साथ तूफान और बिजली कड़कने की भी संभावना है।

दिल्ली से लेकर दक्षिण तक भारी बारिश की आशंका, कर्नाटक में Yellow और उत्तराखंड में Red Alertदिल्ली से लेकर दक्षिण तक भारी बारिश की आशंका, कर्नाटक में Yellow और उत्तराखंड में Red Alert

Comments
English summary
indian meteorological department said high tide of 4.52 meters expected in mumbai today
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X