क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया

Google Oneindia News

नई दिल्ली। भारत की महिला और पुरूष हॉकी टीमों ने अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया है। शनिवार को भुवनेश्वर में खेले गए मैच में पुरुष हॉकी टीम ने रुस को हराकर ओलंपिक का टिकट पाया तो वहीं महिला हॉकी टीम अमरीका के खिलाफ हार के बाद भी गोल अंतर के आधार पर टोक्यो ओलंपिक 2020 में अपनी जगह पक्की करने में कामयाब रही। ये मैच भी भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेला गया।

भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रुस को 7-1 से हराया। भारत की बड़ी जीत में आकाश दीप ने दो गोल (23वें और 29वें मिनट में), रुपिंदर पाल सिंह ने 48वें और 59वें मिनट में गोल किए। इनके अलावा अमित रोहिदास और नीलकांता शर्मा ने भी गोल किए। इस बड़ी जीत के साथ भारत का 2020 में जापान की राजधानी टोक्यों में होने वाले ओलंपिक खेलों में स्थान पक्का हो गया।

महिला हॉकी टीम शनिवार को अपना मुकाबला अमेरिका से 4-1 से हार गई। मैच में पूरे समय अमेरिका की टीम ने नियंत्रण बनाए रखा लेकिन कप्तान रानी रामपाल के एक शानदार गोल ने भारत की टीम को ओलंपिक का टिकट दिला दिया। पहले चरण के मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम ने अमरीका को 5-1 से हराया था, इसलिए गोल अंतर भारतीय महिला टीम के पक्ष में गया। दोनों मैच में गोल अंतर के आधार पर भारतीय महिला टीम 6-5 से आगे रही।

Hockey Olympic Qualifier में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार किया क्वालिफाई

Comments
English summary
Indian Men and women Hockey team qualifies for tokyo Olympics 2020
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X