ऑगस्ता की डील के लिए 50 करोड़ में बिक गये देश के 20 पत्रकार!

नई दिल्ली। इटली की कंपनी ऑगस्ता वेस्टलैंड के साथ भारत में हेलीकॉप्टर की खरीद में हुए घोटाले की आंच पत्रकारों तक पहुंच चुकी है। जो दस्तावेज सामने आये हैं वह साफ करते हैं देश में ऑगस्ता के पक्ष में पत्रकारिता के लिए देश के 20 पत्रकारों को पैसे दिये गये थे। वीवीआईपी हेलीकॉप्टर खऱीदने की डील को सुनिश्चित करने के लिए ऑगस्ता ने 50 करोड़ रुपए की राशि मीडिया मैनेजमेंट के लिए आवंटित की थी।

आगस्ता घोटाले की आंच संसद में, स्वामी ने सोनिया को बताया मुख्य आरोपी

Indian media was paid to clinch the deal of Augsta westland

भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने दावा किया कि क्रिश्चियन माइकल नाम के बिचौलिये ने मीडिया के लोगों को यह राशि बांटी है। ऐसे में इस मामले की जांच होनी चाहिए कि किन पत्रकारों ने देश की सुरक्षा से समझौता करते हुए पैसे लेकर ऑगस्ता के पक्ष में पत्रकारिता की।

आपको बता दें कि ईटली में ऑगस्ता कंपनी के खिलाफ कोर्ट में चल रहे मामले में दोषियो को जेल भेजा गया है जिसमें इस बात की पुष्टि की गयी है कि ऑगस्ता ने डील को करने के लिए भारत में राजनेताओं को घूस दिया है। ईटली की कोर्ट में इस फैसले के बाद भारत की राजनीति में भूचाल आ गया है। भारत में भाजपा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि घूस देने वाले अगर जेल में हैं तो घूस लेने वाले जेल में क्यों नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+