इंडियन आइडल से बाहर आते ही सवाई भाट ने रिलीज किया पहला गाना, दो दिन में लाखों व्यूज, Youtube पर ट्रेंड

नई दिल्ली, 5 जुलाई: इंडियन आइडल का 12वां सीजन विवादों से भरा रहा, लेकिन इस शो में कई ऐसे कंटेस्टेंट्स भी आए, जिनकी आवाज ने सभी को अपना दिवाना बना दिया। इसी में एक नाम शामिल है सवाई भाट का। वैसे तो वो शो से बाहर हो गए हैं, लेकिन उनको जनता का प्यार अभी भी पहले ही की तरह मिल रहा है। अब उनके एक नए गाने ने यूट्यूब पर तहलका मचाया है।

Recommended Video

    Indian Idol 12 : Himesh Reshammiya ने Sawai Bhatt को दिया नए एल्बम में गाने का मौका | वनइंडिया हिंदी
    हिमेश ने वादा पूरा किया

    हिमेश ने वादा पूरा किया

    दरअसल इंडियन आइडल के जज हिमेश रेशमिया ने वादा किया था कि वो सवाई को ब्रेक देंगे। अब वो वादा पूरा करते हुए उन्होंने उनका गाना 'सांसें' रिलीज करवाया। इस एल्बम का नाम 'हिमेश के दिल से' है। वैसे ये गाना 3 जुलाई को रिलीज हुआ था, लेकिन दो ही दिन में इस पर एक मिलियन (10 लाख) से ज्यादा व्यूज आए। इसके अलावा अब ये गाना तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। शुरुआत को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि ये गाना अच्छा चलेगा।

    हिमेश ने कही ये बात

    हिमेश ने कही ये बात

    अभी इस गाने का स्टूडियो वर्जन ही हिमेश ने रिलीज करवाया है। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि सवाई भाट की आवाज एकदम अलग थी, जिस पर मैं फिदा था। अब मैं उसकी आवाज को पूरी दुनिया से रूबरू करवा रहा हूं। किसी भी गाने को रिलीज करने से पहले हमें उसका स्टूडियो वर्जन रिलीज करना चाहिए। इसी वजह से मैंने सवाई का ये गाना 'हिमेश के दिल से' एल्बम में रखा। अंत में उन्होंने सवाई की तारीफ करते हुए लिखा कि वो एक टैलेंटेड लड़का है।

    पहले थे गरीब अब बदली जिंदगी

    पहले थे गरीब अब बदली जिंदगी

    आपको बता दें कि मखमली आवाज के मालिक सवाई भाट राजस्थान के नागौर के रहने वाले हैं। सवाई का पूरा परिवार गलियों में 'कठपुतली का खेल' दिखाकर अपना पेट भरता था। इसके अलावा उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी तंबू में ही गुजार दी। हालांकि अब उनकी किस्मत बदल गई है। देशभर में उनकी आवाज के लाखों फैन्स हैं। इंडियन आइडल के मंच पर भी उनको बहुत प्यार मिला था।

    नागौर में भव्य स्वागत

    नागौर में भव्य स्वागत

    जून में इंडियन आइडल से एलिमिनेट होने के बाद सवाई भाट अपने गृह जिले नागौर पहुंचे, वहां पर उनका रॉकस्टार की तरह स्वागत किया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। सवाई ने भी सभी को प्यार और सम्मान के लिए शुक्रिया कहा था। वहीं दूसरी ओर अमिताभ बच्चन की पोती नव्या भी उनकी आवाज की दिवानी थीं। जब वो एलिमिनेट हुए, तो नव्या ने स्टोरी डालकर दुख व्यक्त किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+